BSNL ने लॉन्च किए 3 शानदार प्लान, 100 रुपये से कम में पाएं 3GB डेटा और 90 दिन तक कॉलिंग का फायदा
नई दिल्ली
सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने 100 रुपये से कम के दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। नए स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) प्लान सभी नेटवर्क उपलब्ध हैं। इन प्लान्स की कीमत 94 रुपये और 75 रुपये है। इसके साथ ही BSNL ने अपने पोर्टफोलियो में 447 रुपये के पैक को भी जोड़ा है। इसके साथ ही बीएसएनएल ने 699 रुपये के प्लान को भी रिवाइज किया है। तो चलिए बताते हैं इन प्लान्स के साथ आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे:
बीएसएनएल हाल ही में लॉन्च हुए 94 रुपये के प्लान के साथ यूजर्स को कुल 3GB डेटा दे रहा है। खास बता यह है कि ये डेटा यूजर्स बिना किसी डेली लिमिट के खर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको 94 रुपये के प्लान के साथ 90 दिनों के लिए 100 वॉयस कॉलिंग मिनट मिलेंगे। एक बार सभी मिनटों का उपभोग करने के बाद, ग्राहकों को कॉलिंग के लिए प्रति मिनट 30 पैसे का भुगतान करना होगा। इसके अलावा प्लान में ग्राहकों को बीएसएनएल तुनेस का डिफ़ॉल्ट लाभ भी मिलता है, जो केवल 60 दिनों के लिए वैलिड होगा।
bhavtarini.com@gmail.com 