उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर्स की होगी बंपर भर्ती, छात्रों को फिर से एडमिशन का मौका

उच्च शिक्षा विभाग में प्रोफेसर्स की होगी बंपर भर्ती, छात्रों को फिर से एडमिशन का मौका
भोपाल, मध्य प्रदेश की उच्च शिक्षा में सुधार के लिए जल्द ही शिक्षकों के एक हजार पदों पर भर्ती होगी, जबकि शेष पद पदोन्नति कर भरे जाएंगे। इस बात की घोषणा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने की। उन्होंने कहा कि, सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार पर काम कर रही है। सभी छात्रों को एडमिशन मिले और उन्हें शिक्षा के साथ प्रोफेशनल शिक्षा मिले, इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सैकड़ों आदर्श कॉलेज खोले जाएंगे सरकार जल्द ही 517 कॉलेजों में से 200 कॉलेजों को सर्व सुविधायुक्त करने जा रही है। इसमें छात्रों को सभी तरह की सुविधाएं एक ही कॉलेज में मिलने लगेंगी। इन कॉलेजों को आदर्श बनाया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य को पढ़ाई की जिम्मेदारी से मुक्त कर अतिथि विद्वान को रखने पर विचार किया जा रहा है। एक महाविद्यालय में तीन प्राचार्य की ट्रेनिंग होगी। सहायक प्राध्यापक होंगे पदोन्नत प्रदेश के 550 सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नत कर सह प्राध्यापक बनाए जाएंगे। प्राध्यापकों की पेंशन का सरलीकरण किया जाएगा। साथ ही, जनभागीदारी समिति का भी गठन किया जाएगा। कोरोना काल में कॉलेजों में ठीक समय में परीक्षा हो, इसके लिए रणनीति बनाई गई है। गली-मोहल्लों में खुलने वाले कॉलेज गिरा रहे शेक्षणिक स्तर, जल्द कसेगी नकेल शिक्षा मंत्री ने बताया कि, उच्च शिक्षा का स्तर गिरने का बड़ा कारण गली-मोहल्लों में खोले जा रहे कॉलेज हैं। अब जल्द ही इनपर लगाम लगाई जाएगी। ऐसा करके उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, साथ ही छात्रों के लिए सुलभ शिक्षा की सुविधाएं भी बढ़ाई जा सकेंगी। प्रदेश प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में हेल्प डेस्क का गठन किया जाएगा। कॉलेजों मं रोजगार प्रशिक्षण और वोकल फॉर लोकल के लिए काउंसलिंग अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कैबिनेट के निर्णय के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पदों के आधार पर 5% भर्ती की कार्यवाही पूरी की जाएगी। शिक्षा विभाग शिक्षक अभिभावक योजना के माध्यम से प्रत्येक शिक्षक द्वारा अपने आवंटित विद्यार्थियों से नियमित संवाद करेंगे।