प्रत्याशियों की घोषणा जल्द, विकास के आधार पर हम चुनाव लड़ेगे और सभी सीटों पर जीतेंगे: तोमर

प्रत्याशियों की घोषणा जल्द, विकास के आधार पर हम चुनाव लड़ेगे और सभी सीटों पर जीतेंगे: तोमर

पूरा हुआ मंथन जल्द ही प्रत्याशियों की होगी घोषणा - नरेंद्र तोमर

ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी है कोई प्रायवेट लिमिटेड कंपनी थोड़े ही है, पार्टी के लोग विचार कर रहे हैं। भाजपा विचार कर चुकी है केवल घोषित करना वो कर देंगे, तोमर ने कहा है कि कांग्रेस के बारे में मैं बात करना नहीं चाहता, भारतीय जनता पार्टी अपने कैंडिडेट घोषित करेगी, सब कार्यकर्ता काम में लगेंगे, विकास के आधार पर हम चुनाव लड़ेगे और सभी सीटों पर जीतेंगे। कांग्रेस के जल्दी प्रत्याशी घोषित करने पर कहा, कांग्रेस भी अपने पूरे प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है लेकिन प्रत्याशी ढूंढ रहे हैं उधार ले रहे हैं।