मुख्यमंत्री ने कारगिल दिवस पर किया शहीदों को नमन

मुख्यमंत्री ने कारगिल दिवस पर किया शहीदों को नमन
भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल दिवस के अवसर पर भारत की जीत के क्षणों को याद करते हुए देश के सभी शहीदों को सादर नमन किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कृष्ण सरल की इन पंक्तियों को याद किया... 'मैं अमर शहीदों का चारण, उनके गुण गाया करता हूँ जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है, मैं उसे चुकाया करता हूँ।' मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के जांबाज सपूतों के साहस, पराक्रम और बलिदान का प्रतिफल थी। यह इतिहास में दर्ज है।अटल जी का सक्षम नेतृत्व याद किया जाता है। मुख्यमंत्री ने रणबांकुरों को उनके साहस के लिए प्रणाम किया है।