CM योगी ने जिला अस्पाताल का निरीक्षण कर पार्टी पदाधिकारियों से की बातचीत

CM योगी ने जिला अस्पाताल का निरीक्षण कर पार्टी पदाधिकारियों से की बातचीत

बागपत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत पहुंचे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर गुरुवार को 11:00 बजे पुलिस लाइन में उतरा। सीएम योगी यहां से सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, यहां निरीक्षण करने के बाद वह कलक्ट्रेट के लिए निकल गए। कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम योगी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

उनके आगमन की सूचना के बाद से बुधवार शाम से ही अधिकारी तैयारियों में लगे रहे। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और एडीजी राजीव सभरवाल ने बागपत पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी, सिसाना गांव में सफाई और जल निकासी में जुटे रहे। वहीं एडीजी और कमिश्नर ने सिसाना गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते भारी वाहनों का रूट भी परिवर्तित किया गया है।

बताया गया कि पुलिस सीएम योगी अफसरों के साथ कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं। इसके बाद वह सिसाना गांव में स्कूल के निरीक्षण के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ भी मुख्यमंत्री बैठक कर सकते हैं। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री रंछाड़ गांव भी जा सकते हैं। इसे लेकर अधिकारियों के पसीने छूटे हैं। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि अभी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बागपत आगमन की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर बुधवार को बारिश में भी दिन भर दौड़ते रहे। तमाम रिकॉर्ड दुरुस्त करने का काम भी कार्यालयों में चलता रहा। जिला अस्पताल, सरूरपुर सीएचसी, सिसाना गांव में सफाई और हाईवे पर जलनिकासी में जुटे रहे। एडीजी राजीव सभरवाल और कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने सिसाना पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।