युवाओं, किसानो एवं आम जनता से किये वादे से मुकर रही कांग्रेस सरकार : नरेश दिवाकर
कमलनाथ की तानाशाही पर चुप नहीं बैठेगें भाजपा कार्यकर्ता : रतन सिंह ठाकुर
कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी पर भाजपा ने प्रदेशव्यापी धिक्कार आंदोलन कर किया कलेक्ट्रेट का घेराव

Syed Javed Ali
मण्डला - किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार युवाओं को भत्ता जैसे अनेक वचन देकर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की। लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि कमलनाथ सरकार अपने ही किए गए वादों को भूल गयी। प्रदेश में बेपटरी कानून व्यवस्था के कारण आज अराजकता का माहौल है और कमलनाथ सरकार ट्रान्सफर उद्योग में तल्लीन है। कमलनाथ सरकार द्वारा किसानो युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गो के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी, जनकल्याण की योजनाओ को बंद करने का षड़यंत्र तथा केन्द्र की योजनाओ का प्रदेशवासियो को लाभ लेने से रोकने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने धिक्कार आंदोलन किया।

जिला सहमीडिया प्रभारी विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आव्हान पर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज जिला भाजपा ने धिक्कार आंदोलन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। आंदोलन के जिला प्रभारी पूर्व विधायक सिवनी श्री नरेश दिवाकर ने आंदोलन के दौरान उपस्थित कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार युवाओ, किसानो एवं आम जनता के हितों का संरक्षण करने में फेल हो रही है, कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। कमलनाथ सरकार द्वारा की जा रही प्रदेशवासियो की उपेक्षा के खिलाफ, जनता, किसान, युवाओ के लिए भाजपा आज मैदान में आई है और कलेक्ट्रेट का घेराव कर धिक्कार आंदोलन कर रही है। उन्होनें प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता किसानो और बेरोजगार युवाओ से किये वादां को पूरा करे नहीं तो हम आगे और भी उग्रआंदोलन करने बाध्य होगें।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रतन सिंह ठाकुर ने किसान और युवाओं के साथ किये जा रहे छल के खिलाफ प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता में आते कांग्रेस ने तबादलो का उद्योग स्थापित कर दिया दो महिने के अंदर ही प्रदेश भर के जिला कलेक्ट्ररों को बदलकर, प्रशासनिक अधिकारियो के माध्यम से पार्टी चलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानो को धान खरीदी का पैसा नहीं मिला, जिनकी धान खरीद ली गई उनकी चढ़ाई नहीं गई साथ ही हजारो किसान की धान अभी भी खरीदी केन्द्रों में पड़ी हुई है, कमलनाथ सरकार किसानों से झूठे वादे करके सत्ता में आई और अब मनमानी कर रही है। कमलनाथ की तानाशाही पर भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगें और सत्ता से उखाड़ फेकेगें। कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रशासन को भी चेताना चाहते है कि यदि आप पार्टी का झंडा उठा कर काम करोगे तो जनता माफ नहीं करेगी। श्री ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा देश भर के करोड़ो किसानों को 6000 रूपये प्रतिवर्ष पीएम किसान सम्मान निधि प्रदान कर रही है, परंतु कमलनाथ सरकार प्रदेश के लाखो किसानों के साथ छल करते हुए उन्हें किसान सम्मान निधि से वंचित करने का काम कर रहीं है। कमलनाथ द्वारा किसानों के साथ किये जा रहे छल पर भाजपा चुप नहीं बैठने वाली। उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई अत्याचार, दिनदहाड़े हत्यायें, बलात्कार की बाढ़ आ गई। मण्डला जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र में भी चोरी, डकैती, हत्यायें और सामूहिक बलात्कार जेसी घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून और व्यवस्था की स्थिति पर तुरंत काबू पाये अन्यथा जनता उन्हें माफ नहीं करने वाली।
मण्डला विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने आमजनता, किसानों और युवाओ के साथ छलावा किया है, उन्होंने युवाओ को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था और अब सौ दिन के रोजगार की बात कर रहे है, उसमें भी पढ़े-लिखे युवाओ को अब चरवाहा बनाने की योजना बनाई गई है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों को कोई पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित करने का अपराध किया है उसके लिए प्रदेश के किसान और भारतीय जनता पार्टी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा के नगर अध्यक्ष ने कहा कि कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश के किसानों के साथ कर्ज माफ़ी के नाम पर धोखा हो रहा है। प्रदेश में हत्या बढ़ी है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
इस अवसर पर लोकसभा विस्तारक देवेन्द्र कटारे, पूर्व जिलाध्यक्ष रोचीराम गुरवानी एवं विजेन्द्र सिंह कोकड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, जिला महामंत्री प्रफुल्ल मिश्रा एवं नीरज मरकाम, विनोद कछवाहा, आशीष शर्मा, पारस असरानी, महेन्द्र पटैल, भगवती श्रीधर, थामन बरमैया, विवेक अग्निहोत्री, अभिनव सिहारे, भीष्म द्विवेदी, जयदत्त झा, शिव पूसाम, होशी लाल साहू, सुधीर पटैल, गिरीश चंदानी, रवि सोनवानी, उमेश शुक्ला, श्रीमति अनीता तिवारी, सुश्री शशि पटैल, श्रीमति अंगूरी झारिया, श्रीमति नीतू मरकाम, अमृत पाल, संदीप सिंह, सुधीर दुबे, बिट्टू चौरसिया, आशीष झारिया, सौरभ गुप्ता, आनंद सोनी, सानंद अग्रवाल, रेवती रमन कछवाहा, सर्वज्ञ सोनी, ओमप्रकाश धमेचा, जाकिर खान, प्रहलाद ठाकुर, दशरथ सैयाम, अमृत बहेलिया, नाहिद तब्बसुम, सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।