71.69 लाख वृद्धा पेंशन धारकों को कोरोना का टीका जल्द 

71.69 लाख वृद्धा पेंशन धारकों को कोरोना का टीका जल्द 
पटना, बिहार में 71.69 लाख वृद्धा पेंशनधारकों को कोरोना का टीका जल्द लगाया जाएगा। महिला दिवस पर कोरोना टीकाकरण के विशेष अभियान के बाद पंचायतीराज प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर वृद्धावस्था पेंशन धारकों को भी टीका देने का निर्णय लिया गया है।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में तीसरे चरण के टीकाकरण शुरू होने के वक्त एक मार्च को 94 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। पांच मार्च को 750 व आठ मार्च को 1100 केंद्र बनाए गए। 15 मार्च को यह बढ़कर 1500 व 25 मार्च से 2000 हो गया। मंत्री ने कहा कि बिहार में टीकाकरण के साथ कोरोना जांच की कार्रवाई भी पूरी गंभीरता से की गयी है। बिहार टीकाकरण के साथ जांच में भी राष्ट्रीय औसत से आगे है। प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना जांच का राष्ट्रीय औसत एक लाख 61 हजार 386 है, जबकि बिहार में एक लाख 77 हजार 467। वर्तमान में बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 289 है। 10 माह 12 दिन पूर्व 28 अप्रैल को 346 एक्टिव मरीज थे। कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 99.30 फीसदी है। बिहार ने 2 लाख 60 हजार 942 संक्रमितों की जान बचाने में कामयाबी पायी है। इस दौरान अबतक 1547 संक्रमितों की मृत्यु हुई है जो 0.58 फीसदी है, जो देश में सबसे कम है।