वनपरिक्षेत्र पोहरी में गिद्द गणना हुई

khemraj mourya शिवपुरी। मध्यप्रदेश में गिद्दों की गणना शुरू हो गई है जिसके चलते पोहरी वनपरिक्षेत्र में भी वनपरिक्षेत्राधिकारी केपीएस धाकड़ ने पोहरी क्षेत्र के जंगलों में गिद्दों की गणना शुरू कर दी है। पोहरी के घने जंगलों में सैकड़ों बन्यजीव-जंतु आज भी मौजूद है लेकिन गिद्दों की संख्या में कमी आई है। Counting was done in one area पोहरी वनपरिक्षेत्राधिकारी केपीएस धाकड़ ने पोहरी क्षेत्र के दर्जनों जगह गिद्दों की गणना की जिसमें उन्हें पोहरी के केदारेश्वर ओर झरना पर गिद्दों की आमद दिखी। गिद्द गणना में अभी भी पोहरी में सैकड़ों गिद्द हैं जो शहर की ओर ही अपना डेरा डाले हुए है। वहीं पूर्व में छर्च क्षेत्र के जंगलों में दिखने बाले गिद्द अब शहर की ओर दिखने लगे है। गिद्द गणना में पोहरी वनपरिक्षेत्राधिकारी केपीएस धाकड़, डिप्टी रेंजर अशोक बंसल, गिर्राज शर्मा सहित वनविभाग का अमला था।