भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। पिछले 1 हफ्ते से अधिक समय से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डेढ़ से दो हजार के करीब कोरोनावायरस के सामने आ रहे हैं। इसके चलते राजधानी के सभी हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित ओं की भीड़ है। राजधानी स्थित कोविड-19 अस्पतालों में ना तो बेड उपलब्ध हो पा रहे हैं ना ही ऑक्सीजन मरीजों को मिल पा रही है। रोजाना आधा सैकड़ा से अधिक मरीजों की जान जा रही है। बेकाबू हो रहे कोरोना वायरस को देखते हुए अब हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इसके चलते भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से एक साथ 8 से अधिक लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। यह सभी फ्लाइट भोपाल से मुंबई एवं मुंबई से भोपाल आने जाने वाली हैं। यही नहीं भोपाल और मुंबई के अलावा भोपाल से आगरा और आगरा से भोपाल, प्रयागराज से भोपाल और भोपाल से प्रयागराज, दिल्ली -भोपाल और दिल्ली से भोपाल आने जाने वाली सभी फ्लाइट भी कैंसिल कर दी गई हैं। हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा ऑपरेशनल कारण से फ्लाइट कैंसल होना बताया जा रहा है। इसमें एक वजह यह भी बताई जा रही है कि कोरोनावायरस की बेकाबू होती दूसरी लहर के चलते फ्लाइट में पैसेंजर नहीं मिलना भी शामिल है। इंदौर से भी कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बेकाबू होते हालात के बीच पहले से ही महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ बॉर्डर को सील किया जा चुका है। अब हवाई सेवाएं भी प्रभावित होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।