दंतेवाड़ा में लोक नृत्यों के साथ राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया

Dantewada welcomed the President with folk dancesरायपुर, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां परम्परा लोक नृत्यों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा और आदिम जाति विकास मंत्री श्री केदार कश्यप और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका जोशीला स्वागत किया।