गोली लगने से औरैया में बड़े व्यवसाई के बहू की मौत, शव के पास मिली रिवाल्वर

गोली लगने से औरैया में बड़े व्यवसाई के बहू की मौत, शव के पास मिली रिवाल्वर
औरैया, औरैया कोतवाली के तिलकनगर मोहल्ले में शहर के एक प्रमुख व्यवसाई की बहू की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। शव के पास ही रिवाल्वर भी मिली, जिस पर पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया है, जबकि उनका इकलौता बेटा घर से गायब हो गया।

खेती-किसानी और गांव की महत्वपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करें लिंक...

जागत गांव डाट काम

शहर के प्रमुख व्यवसाई सुधीर सिंह कुशवाह के इकलौते बेटे गोपक की शादी दो साल पहले हुई थी। रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ गोपक की पत्नी का शव घर के अंदर मिला। शव के पास ही लाइसेंसी रिवाल्वर भी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुर सुधीर कुशवाह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पति और उसकी सास घर से निकल गए। पुलिस का कहना है कि अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका के मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है।