टॉप गियर में चल रहा नगर में विकास कार्य

टॉप गियर में चल रहा नगर में विकास कार्य

पीआईसी में सवा से अधिक विकास कार्यो पर लगी मोहर

asish malviya अशोकनगर। जिला मुख्यालय इन दिनों विकास के घोडे पर सवार है। नगर में विकास कार्यो का आलम ये है कि प्रत्येक वार्ड में कही न कहीं नगर विकास के कार्य या तो जारी है या फि र संपन्न हो चुके है। वहीं जो कार्य शेष रह गए है वे बहुत जल्द शुरु होने जा रहे है। नगर में विकास की गंगा बहाने के लिए नपाध्यक्ष पूरी तरीके से बचन बद्ध है। चौक चौराहों की बात की जाए अब तो आम लोग भी यह बात कहने लगे है कि नगर में विकास कार्य की गति टॉप गियर में चल रही है। Development work in the city running in top gear पीआईसी में सवा से अधिक विकास कार्यो पर लगी मोहर:- इस मामले में बातचीत के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और शहर की प्रथम नागरिक सुशीला साहू ने बताया कि उन्होंने अपने अब तक के चार वर्षो के कार्यकाल में नगर में कई तरह के विकास कार्य कर दिए है। वहीं जो कार्य शेष रह गए है, उनकी भी प्लानिंग कर सभी क्षेत्रों में नगर को अग्रणी बनायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार और गुरुवार को नपा की पीआईसी की बैठकै भी संपन्न हुई है। जिनमें करीब सवा सौ से अधिक विकास कार्यो को एजेंडे में रखकर समिति द्वारा स्वीकृत किया गया है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जो कार्य शेष रह गए है उन्हें परिषद की बैठक में रखकर स्वीकृत कराकर शीघ्र अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा। मशीनरी से लवरेज हुई नपा:- अगर नगरपालिका अध्यक्ष सुशीला साहू के बीते चार वर्षो के कार्यकाल पर नजर दौडाई जाए, तो सबसे अधिक तकनिकी रूप से नगरपालिका सुदृढ हुई है। नगरपालिका में चाहे आधुनिक दमकल वाहन हो अथवा बडी जेसीबी इन वाहनों से नगरपालिका को तकनिकी रूप से काफ ी मजबूती मिली है। इसके अलावा अगर स्वच्छता की बात की जाए तो तकरीबन दो दर्जन कचरा वाहन नगर में इन दिनों घूम रहे है। जो कि शहर के सभी वार्डो की गली गली पहुंचकर घर से घर से कचरा एकत्रित कर रहे है। जिससे की अपेक्षाकृत शहर काफ ी साफ स्वच्छ नजर आने लगा है। वहीं रहवासियों में यह भी जागरूकता आई है कि कचरे का नियत स्थान पर डालना है। कर्मचारियों के स्वास्थ्य का रखा जाता है ध्यान:- यहाँ सिर्फ विकास की ही बात करना बेमानी होगी। क्योंकि अशोकनगर नगरपालिका ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा के लिए काफी अहम कार्य किए है। जुमा जुमा कुछ दिनों पहले की ही बात है जब नपाध्यक्ष द्वारा नगरपालिका के सफ ाई कर्मियों को कार्य के दौरान उपयोग में आने वाली दस्ताने, हेलमेंट, मास्क, जूते आदि वितरित किए है। जिससे की सफ ाई कार्य करते समय एक तो उनको स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे। साथ ही सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रहे। इन सभी चीजों से नपा की आधुनिकता अपने आप बड गई है। तीव्र गति से चल रहे विकास कार्य:- नगर में इन दिनों अलग-अलग वार्डो सहित चौक चौराहों और सडकों पर विकास कार्य चल रहे है। एक ओर जहां अलग अलग वार्डो में सडक, नाली, सीसी पेवर्स ब्लाक के कार्य जारी है। तो वही दूसरी ओर नगर के विभिन्न पार्कों का सौंदर्यकरण तेज गति से चल रहा है। नगर के गांधी पार्क पर भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई प्रतिमा शीघ्र लगने वाली है। वहीं इंद्रा पार्क, सेन चौराहा सहित सभी पार्कों के सौंदर्यकरण का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इनका कहना है। नगर के सभी वार्डो में विकास कार्य चल रहे है। इसके अलावा पीआईसी में भी सवा से अधिक विकास कार्य रखे गए थे। आने वाले दिनों में हम शहर में कहीं भी कोई समस्या नही छोडेगें और विकास के मामले में नगर नये आयामों को स्थापित करेगा। सुशीला साहू, अध्यक्ष नगरपालिका अशोकनगर।