brijesh parmar
उज्जैन, राहुल के साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। देश में मप्र की गिनती सबसे भ्रष्ट प्रदेश में होती है। यह भ्रष्टाचार भोपाल-इंदौर से शुरू नहीं होता। यह तो प्रदेश के एक-एक गांव से शुरू होता है। उन्होंने कहा था नर्मदा साफ करेंगे, शिप्रा साफ करेंगे, जिनकी नीयत साफ नहीं वे क्या नदी साफ करेंगे। आज माताएं-बहनें असुरक्षित हैं, मप्र बलात्कार में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो हम मप्र का एक नया नक्शा बनाएंगे। नए नीतियों ने नहीं व्यवस्था में परिवर्तन से प्रदेश में बदलावा लाएंगे।
धर्म किसी के बाप की बपौती नहीं
सिंधिया ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि शिवराज सिंह, अमित शाह नरेंद्र मोदी की 15 साल की नाटक-नौटंकी बाबा महाकाल के दर से ही समाप्त होगी। उज्जैन की जनता आपको इस बार उखाड़ फेंकेगी। ये धर्म की बात करते हैं, जैसे धर्म भाजपा की बपौती बन गई। हिंदू धर्म किसी राजनीतिक दल की बपौती नहीं है।
भाजपा को लगेगा श्राप
शिवराज और मोदी राज में यहां जो महाकुंभ आयोजित किया गया। उसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ। एक-एक मटका कुम्हार से नहीं आॅटो पार्ट्स के डीलर से खरीदा गया। भ्रष्टाचार ऐसा कि 40 रुपए का एक मटका 750 रुपए में खरीदा गया। मटका रखने का 400 का स्टैंड 4000 रुपए में खरीदा गया। कुंभ में जो भ्रष्टाचार हुआ, उसका श्राप भाजपा को लगेगा।