भाजपा पर दिग्विजय का हमला, कहा-हमारे हाथ से निकल जाएगा कश्मीर

भाजपा पर दिग्विजय का हमला, कहा-हमारे हाथ से निकल जाएगा कश्मीर
भोपाल, धारा 370  को लेकर सियासत को दौर जारी है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने धारा 370 को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी  अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से कश्मीर बचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कश्मीर में सोच समझ के काम नहीं किया गया तो कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा। दिग्विजय सिंह ने कहा आज कश्मीर जाकर देखिए वहां के क्या हालात हैं। इसके अलावा, दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने के फैसले को सही बताया। आग में हाथ झुलसाए बता दें कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह देवास जा रहे थे, इस दौरान कुछ पल के लिए सीहोर में रूके थे। यहां मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- कश्मीर के मुद्दे पर भाजपा ने अपने हाथ झुसला लिए हैं। कश्मीर बचाना हमारी प्राथमिकता है। मैं मोदी, शाह और डोभाल से अनुरोध करता हूं कि सोच समझकर काम करें अन्यथा कश्मीर अपने हाथ से निकल जाएगा। दिग्विजय ने कहा, 'मैंने आप लोगों से कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 हटी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। देखिए, आज कश्मीर जल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी अपने हाथ आग में झुलसा लिए हैं। कश्मीर को बचाना हमारी प्राथमिकता है।' शिवराज पर भी साधा निशाना वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहानपर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा- शिवराज नेहरू जी के पैर की धूल भी नहीं हैं। शिवराज सिंह चौहान को शर्म आनी चाहिए। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। शिवराज सिंह ने कहा था कि धारा 370 के मामले में नेहरू अपराधी हैं उन्होंने इस देश के साथ दो अपराध किए हैं। कश्मीर मामले में कांग्रेस दो खेमों में बांटी धारा 370 को लेकर कांग्रेस दो भागों में बांट गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने जहां धारा 370 हटाए जाने का समर्थन किया है वहीं, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता धारा 370 हटाए जाने के पक्ष में नहीं हैं।