स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना पर हुई चर्चा
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताई रूपरेखा
Syed Sikandar Ali
मंडला - जिलें मे गृह मंत्रालय भारत सरकरार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत संचालित स्टूडेंट पुलिस केडेट योजना की पहली बैठक में योजना के क्रियांन्वयन के लिये जिले से पूर्व में 15 स्कूलो के नामों का चयन किया गया था। इन सभी स्कूलों के प्राचार्यो, PTI, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, परि. उप पुलिस अधीक्षक सूश्री अपूर्वा किलेदार एवं सूबेदार लोहित शेंडे की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम मण्डला मे पुनः बैठक ली गई एवं उक्त योजना के क्रियांन्वयन के लिये विचार विमर्श किया गया।
उक्त योजना के तहत उपरोक्त 15 शास. स्कूलों मे से प्रत्येक स्कूल से 8वी कक्षा के 20-20 बच्चो को चयनित कर उन्हे पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से 2 साल का प्रशिक्षण दिया जायेगा (पहला वर्ष 8वी व दूसरा 9वी)। पिछले हफ्ते स्टूडेंट पुलिस केडेट योजना के राज्य के सभी संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक भोपाल में गठित की गई थी जिसमें एसपीसी योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी के माहेश्वरी द्वारा साझा किया गया था।
उन बिंदुओं के आधार पर इस बैठक में चर्चा की गई। बैठक में स्टूडेंट पुलिस कैडेटस के लिए आउटडोर एक्टिविटीज में ट्रैकिंग, ट्रैफिक रूल्स, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भ्रमण, सभी चयनित कैडेटस के लिए स्पोर्ट्स कंपटीशन का आयोजन, महिला कैडेटस के लिए सेल्फ डिफेंस की सिखलाई, पुलिस व आर्म्ड फोर्सेज का क्विज कंपटीशन, योगा, कराटे की ट्रेनिंग, SPC के ID कार्ड्स, बैनर आदि का वितरण और संबंधित थानों के कर्मचारियों द्वारा कैडेटस को पुलिसिंग की जानकारी पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के अंत में मंडला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा इस योजना का महत्व बताते हुए इसे सोशल पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण भाग बताया गया। जिससे बच्चों के भीतर पुलिस से संबंधित जो भय घर कर जाता है उसे दूर किया जाएगा व उन्हें समाज में योगदान देने के लिए एक अच्छा नागरिक बनाया जाएगा।