सीहोर
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण विश्वकर्मा (आई.ए.एस.) ने आष्टा जनपद पंचायत के ग्राम सिंगारचोरी एवं कातला तथा जनपद पंचायत सीहोर के ग्राम मुख्तार नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री योगेन्द्र राय एवं अन्य जनपद स्तरीयअधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान श्री विश्वकर्मा ने निर्माणाधीन आवासों के हितग्राहियों से चर्चा की ओर मकान निर्माण में आ रही समस्याओं का निराकरण करने हेतु ग्राम पंचायत कें सचिव तथा ग्राम रोजगार सहायक को निर्देशित किया। उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि आवासों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये शीघ्रता से पूर्ण करें। मौके पर उपस्थित ब्लाक समन्वयक तथा उपयंत्री को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि, निर्माणाधीन आवासों का सतत निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता तथा समय पर निर्माण सुनिश्चित करें एवं स्वच्छ एवं सुंदर आवासों का निर्माण कराएं।