प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का आज से चार दिवसीय दौरा

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का आज से चार दिवसीय दौरा
khemraj moury शिवपुरी। गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया 18 फरवरी से 26 फरवरी तक प्रत्येक कांग्रेस के ब्लॉक में ब्लॉक वाई महिला सम्मेलन में भाग लेंगी और महिला कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगी। इस तात्क्रम में 18 फरवरी को ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे शिवपुरी उत्तर के महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत 5 बजे शिवपुरी दक्षिण ब्लॉक की महिला सम्मेलन में षामिल होंगी उपरांत रात्रि विश्राम शिवपुरी। दौरे के अगले दिन 19 फरवरी को सुबह 10 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर सुबह 11:15 बजे बदरवास ब्लॉक का महिला बूथ सम्मेलन स्थान खतौरा में शामिल होंगी उपरांत दोपहर 2:15 बजे रन्नौद ब्लॉक के स्थान सिंघाराई माता मंदिर के पास महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत शाम 5 बजे कोलारस स्थान कल्याण जी गार्डन में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत 7:30 बजे शिवपुरी पहुंचकर रात्रि विश्राम शिवपुरी करेंगी। दौरे के अगले दिने 20 फरवरी को सुबह 10:15 बजे षिवपुरी से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे खोड़ में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल लेंगी उपरांत दोपहर 2:30 बजे कोलारस ग्रामीण ब्लॉक के स्थान पड़ोरा सड़क में महिला ब्लॉक सम्मेलन में षामिल होंगी उपरांत शाम 5 बजे षिवपुरी में शिवपुरी ग्रामीण ब्लॉक के शिवपुरी मानस भवन में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत रात्रि विश्राम शिवपुरी में करेंगी। दौरे के अगले दिन 21 फरवरी को सुबह 10 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे भौंती ब्लॉक का स्थान मनपुरा में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत दोपहर 1:30 बजे पिछोर ब्लॉक के स्थान कांग्रेस कार्यालय पिछोर में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत दोपहर 3 बजे खनियांधाना के जेके गार्डन में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत 4:30 बजे बामौरकलां में महिला ब्लॉक सम्मेलन में शामिल होंगी उपरांत शाम 6:30 बजे बामौरकलां से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम चन्देरी में करेंगी।