ग्वालियर, नीमच व इंदौर ने दर्ज की जीत 

ग्वालियर, नीमच व इंदौर ने दर्ज की जीत

आज होशंगाबाद व बैतूल और भोपाल व सिंगरोली के बीच होगा मुकाबला

gwalior-nimch-and-indore-win
Syed Sikandar Ali
मंडला – गुरुवार को जिला प्रशासन, मृदा एजुकेशन सोसायटी, ब्रिज ऑक्सफोर्ड बैंगलोर एवं फुटबाल आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों का सब जूनियर राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दौर के मुकाबले शुरू हुए। गुरुवार को ग्वालियर, नीमच और इंदौर की टीम ने अपने मैच जीते। शुक्रवार को होशंगाबाद व बैतूल और भोपाल व सिंगरोली के बीच मुकाबला होगा।
gwalior-nimch-and-indore-win
गुरुवार को बरसते पानी के बीच ग्वालियर, नीमच और इंदौर की टीम ने अपने मैच जीते। पहला ग्वालियर व धार के बीच हुआ इस ग्वालियर ने धार को 4 / 1 से शिकस्त दी। दूसरा मैच छिंदवाड़ा और नीमच के बीच खेला गया। इस मैच में पूरे समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पेनल्टी शूट आउट में नीमच ने छिंदवाड़ा को 4 / 1 से मात दी। तीसरे और अंतिम मुकाबले में मंडला और इंदौर का सामना हुआ। इस मैच को देखने कलेक्टर श्रीमती सूफ़िया फ़ारूक़ी वली सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बावजूद इसके मंडला की टीम को इंदौर ने 4 / 0 से परास्त किया। मंडला के खिलाडियों ने भी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया लेकिन स्किल और मैच टेम्परामेंट में वो इंदौर से पिछड़ गए।
gwalior-nimch-and-indore-win
इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के रेफरी पंकज उसराठे मण्डला, नजीर खान नीमच, मनोज कनोजिया सिहोर, अक्षय कनोजिया सिहोर, रोहित लांजीवार बालाघाट, आकाश बालाघाट और शिवा नंदा नैनपुर निर्णायक की भूमिका निभा रहे है। आशीष पिल्लई टीम सिलेक्टर है जो खिलाडियों पर चयन के लिए नज़र रखे हुए है।
gwalior-nimch-and-indore-win
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती सूफ़िया फ़ारूक़ी वली, राम कृष्ण सेवाश्रम, देवदरा के स्वामी जी, जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम, समाज सेवी संजय कुसराम, पार्षद बसंत चौधरी, जिला खेल एवं युवा अधिकारी रविंद्र ठाकुर, जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप शर्मा, वरिष्ठ खिलाडी अब्दुल मुकीम कुरैशी, वासुदेव गुप्ता, पुरसोत्तम उसराठे, मतीन खान, सलीम खान, असगर अली, श्री कछवाहा, श्री बाली, सेवानिवृत सहायक संचालक जन सम्पर्क सुशील उपाध्याय, समीर बाजपाई सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
gwalior-nimch-and-indore-win
इस प्रतियोगिता के आयोजन में फुटबॉल आयोजन समिति के अध्यक्ष गोल्डी कुलस्ते, सचिव पंकज उसराठे, दिग्विजय सिंह, मुशवी हसन, रोहित, प्रथम चौकसे, संदीप, अरविन्द तेकाम, शरीक खान आदि उल्लेखनीय भूमिका का निर्वहन कर रहे है।
gwalior-nimch-and-indore-win