बच्चों के चेहरे में आई खुशी

बच्चों के चेहरे में आई खुशी

बच्चों के चेहरे में आई खुशी

मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत बांटे गए श्रवण यंत्र

hearing-devices-distributed-under-the-chief-ministers-child-hearing-scheme Syed Javed Ali मंडला - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं जिला शीघ्र पहचान एवं हस्तक्षेप केन्द्र में दी जा रही है। जिससे कि पीडि़त बच्चे निरोगी हो सके। इसी उद्देश्य से आरबीएसके अंतर्गत मंडला कलेक्टर डॉ. जगदीश सिंह जाटिया के निर्देशन में महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित राहत-2 स्वास्थ्य शिविर में जस्टिट तन्खा मेमोरियल स्कूल के बच्चों का जांच परीक्षण किया गया। जांच के बाद स्कूल के 15 बच्चों को कान की मशीन मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत दी गई।