भोजन में शामिल करें प्‍याज, इम्‍युनिटी बढ़ाने के साथ हैं कई लाभ

भोजन में शामिल करें प्‍याज, इम्‍युनिटी बढ़ाने के साथ हैं कई लाभ
हम में से ज्‍यादातर लोग प्‍याज से आने वाली एक अलग गंध के कारण उससे परहेज करते हैं। बावजूद इसके कि इसका क्रंची का टेस्‍ट खाने के स्‍वाद को और बढ़ा देता है। गर्मी का मौसम बढ़ने के साथ ही भारतीय खानपान में प्‍याज को अधिक महत्‍व दिया जाने लगता है। क्‍या आप जानते हैं कि इसकी वजह क्‍या है?

इम्‍युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी

असल में प्‍याज में वे सभी पोषक गुण मौजूद होते हैं, जो बढ़ती गर्मी में होने वाली समस्‍याओं का मुकाबला करने के लिए आपको तैयार करते हैं। कोविड-19 के समय में इम्‍युनिटी बढ़ाने के लिए भी आपको अपने आहार में प्‍याज को शामिल करना चाहिए।

एंटी इंफ्लामेटरी और अन्‍य औषधीय गुणों के कारण है खास

भले ही नवरात्रि और अन्‍य विशेष अवसरों के भोजन में आप प्‍याज का बहिष्‍कार करें, मगर आयुर्वेद ने प्‍याज को बहुत महत्‍व दिया गया है। एंटी इंफ्लामेटरी और अन्‍य औषधीय गुणों के कारण स्‍कैल्‍प और सिर के घावों में प्‍याज के इस्‍तेमाल की सिफारिश की गई है। साथ ही हेयर ग्रोथ में भी प्‍याज के रस को लाभदायक माना गया है। प्याज, एक ऐसी सामग्री जिसके बिना कोई भी व्यंजन क्यों न हो जरा अधूरा सा लगता है। प्याज खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लोग इसे सलाद में कच्चा लेते हैं, वहीं ज्यादारत सब्ज‍ियों या व्यंजनों में प्याज का इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने में ज़ायका बढ़ा देने वाला प्याज सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाली सामग्री नहीं है। इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

इससे कई तरह की अन्य बीमारियां दूर होती हैं इसलिए ये भी कहा जाता है कि प्याज खाने से इंसान की उम्र बढ़ती है। ये सारी बातें तो आपको पता ही होंगी लेकिन आइए जानते हैं प्याज के ऐसे गुणों के बारे में जिससे पुरुषों को अपनी शारीरिक कमजोरी दूर करने में काफी मदद मिलेगी...

1. सफेद प्याज के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से कमजोरी दूर होती है और फर्टिलिटी बढ़ती है। 2. 100 ग्राम अजवाइन में 5-6 सफेद प्याज का रस मिलाकर रख लें। रोज एक चम्मच पाउडर घी और शक्कर के साथ लें। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपको फायदा नजर आएगा। 3. एक चम्मच प्याज का रस, एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर सुबह शाम लें। इससे कमजोरी, सुस्ती, थकान जैसी प्रॉब्लम दूर होंगी। 4. प्याज को बारीक काटकर घी में हल्का भून लें। इसको शहद के साथ रोज सुबह खाली पेट लेने से कमजोरी दूर होगी। 5. 100 ग्राम प्याज को 1 लीटर पानी में उबाल लें। जब पानी एक गिलास रह जाए तो उसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर पिएं।