कांग्रेस सरकार द्वारा गठित कृषि सलाहकार परिषद भंग
भोपाल: शिवराज सरकार ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के आखिरी 6 महीने के कार्यकाल में लिए गए फैसलों की जांच कराने का फैसला किया है. इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों 3 सदस्यीय कमिटी का गठन भी कर दिया. राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा को इस कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं मंत्री तुलसी सिलावट और कमल पटेल इस कमिटी के अन्य दो सदस्य हैं।

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने पूर्व सीएम कमलनाथ के कार्यकाल में गठित की गई कृषि सलाहकार परिषद को भंग कर दिया है. इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया. आदेश के मुताबिक कृषि सलाहकार परिषद का गठन अब नए सिरे से किया जाएगा.
ऐसा माना जार रहा है कि कृषि सलाहकार परिषद के नए सिरे से गठन किए जाने पर शिवराज सरकार के कुछ मंत्रियों और भाजपा से जुड़े किसान नेताओं को इसका सदस्य बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने कृषि सलाहकार परिषद का गठन बीते 5 फरवरी 2020 को किया था।