उत्तरी हवाओं ने बढ़ा दी सिहरन, बना रहेगा तापमान में गिरावट का सिलसिला

उत्तरी हवाओं ने बढ़ा दी सिहरन, बना रहेगा तापमान में गिरावट का सिलसिला

भोपाल
हवा का रुख उत्तरी होने से मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्रीसे. दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से एक डिग्री से. कम है। साथ ही इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान भी है।

-मौसम विज्ञानियों ने अभी 2-3 दिन तापमान में और गिरावट होने के आसार जताए हैं। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ था।

-मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में ठंड बढ़ गई है। हवा का उत्तरी रुख रहने के कारण अभी 2-3 दिन तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहने की संभावना है।

-2 दिसंबर के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में पहुंचने के आसार हैं। उसके प्रभाव से उत्तर-भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद राजधानी सहित प्रदेश के अनेक स्थानों पर दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज होने लगेगी। इससे ठंड बढ़ेगी।