केक काटकर मनाया गया कमलनाथ का 74वां जन्मदिन
कमलनाथ के जन्मदिन पर गरीबों को भोजन, वरिष्ठों का सम्मान, जिला चिकित्सालय में फल वितरण एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया गया सह भोज
Syed Javed Ali
मण्डला - म.प्र. कांग्रेस कमेटी सचिव संजय सिंह परिहार ने कमलनाथज के जन्मदिन पर जिला मुख्यालय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिलेभर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ मिलकर जन्मदिन पर प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार ने केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ दीर्घ आयु की कामना की। इसके पश्चात् कांग्रेस के वरिष्ठोंजनों गोविंद दुबे, शशि श्रीवास्तव, रेवाराम साहू, राजेश कछवाहा, किशोरा कछवाहा, शिवराज कछवाहा, संतोष दुबे, निवास नगरपंचायत अध्यक्ष चैन सिंह वरकड़े सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आये वरिष्ठ कांग्रेस जनों का स्वागत किया गया तथा महिलाओं का सम्मान किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा शुक्ला एवं अन्य महिलाओं का शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् गरीबों को भोजन कांग्रेस कार्यालय सिटी कोतवाली के सामने कराया गया।

जिला चिकित्सालय में फल वितरण कराया गया तदउपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार, जिला महामंत्री राजेश कछवाहा ने जीवन परिचय से अवगत कराते हुए बताया कि कमलनाथ का जन्म 18 नवम्बर 1946 को कानपुर, उत्तरप्रदेश में हुआ। कमलनाथ के पिता स्व. श्री महेन्द्र नाथ और माता श्रीमती लीला नाथ हैं। श्रीमती अलका नाथ के साथ 27 जनवर, 1973 को विवाह बंधन में बंध कमलनाथ के दो पुत्र हैं। कमलनाथ ने सेंट जेवियर्स काॅलेज, कोलकता से बी.काॅम तक शिक्षा प्राप्त की। राजनैतिक तथा समाजिक कार्यकर्ता एवं कृषक कमलनाथ ने वर्ष 1968 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस पार्टी में एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता कार्यकुशलता के कारण पार्टी में उनकी छबि एवं कुशल नेतृत्व को देखते हुए कांग्रेस के द्वारा उन्हें वर्ष 1980 में पहली बार मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले से चुनाव मैदान मैं उतारा गया और तब से लगातार वे नौ बार सांसद चुनकर लोकसभा पहुॅचे। कमलनाथ केन्द्र में विभिन्न विभागों के मंत्री रहकर उन्होंने देश की सेवा में अपना योगदान दिया। कमलनाथ वर्ष 2018 में 26 अप्रैल को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने और 14 दिसम्बर 2018 को मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता निर्वाचित किये गये। 17 दिसम्बर 2018 को मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की एवं जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं को मध्यप्रदेश में लागू किया। जन्मदिन कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रदेश सचिव संजय सिंह परिहार के नेतृत्व में शाका यादव, अखिलेश कछवाहा ने लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जिसमें अनिल बर्मन, गगन पराते, अमित बरमैया, शेख नदीम, मुक्तार खान, फरीद खान, जावेद अली सहित दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस कार्यक्रम में समस्त मोर्चा संगठनों के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।