Koffee With Karan 6 में नजर आएगी 'बाहुबली' तिकड़ी

Koffee With Karan 6 में नजर आएगी 'बाहुबली' तिकड़ी

कॉफी विद करण के लेटेस्ट सीजन में हमें कई मजेदार एपिसोड्स देखने को मिल चुके हैं। इस चैट शो का सीजन 3 काफी मजेदार था, इसमें कई पॉप्युलर सिलेब्स ने डेब्यू किया था। इस सीजन में भी करण धमाकेदार एपिसोड लेकर आ रहे हैं। बाहुबली तिकड़ी- प्रभास, एसएस राजा मौली और राणा दग्गुबाती अब करण जौहर के कॉफी काउच पर नजर आएगी।

बता दें कि करण के शो पर तेलुगु इंडस्ट्री से आने वाले ये पहले सिलेब्स होंगे। एक सॉर्स ने बताया, 'यह देखते हुए कि ये तीनों भारत की सबसे बड़ी फिल्म का हिस्सा हैं, इसलिए करण जौहर उन्हें शो पर लाना चाहते थे। वैसे तो प्रभास मीडिया से बचते हैं लेकिन करण की वजह से वह शो के लिए राजी हो गए।


शो के दौरान प्रभास, राणा और राजामौली बाहुबली की जर्नी के बारे में बात करेंगे साथ ही कुछ ऐसी मजेदार बातों का भी खुलासा करेंगे जो ऑडिएंस को नहीं पता है। कोई हैरानी की बात नहीं कि करण प्रभास की पर्सनल लाइफ और सिंगल स्टेटस पर भी बात करें।

हाल ही में करण ने इंस्टाग्राम पर तीनों के साथ तस्वीर भी शेयर की है।