भारत में 5 साल में 800 करोड़ रुपये निवेश करेगी मोबाइल कंपनी लावा,, चीन छोड आएगी भारत

भारत में 5 साल में 800 करोड़ रुपये निवेश करेगी मोबाइल कंपनी लावा,, चीन छोड आएगी भारत
नई दिल्ली, मोबाइल उपकरण बनाने वाली घरेलू कंपनी लावा इंटरनैशनल ने चीन को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह चीन से अपना कारोबार समेट कर भारत ला रही है। भारत में हाल में किए गए नीतिगत बदलावों के बाद कंपनी ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। कंपनी ने सीएमडी ने कहा है कि उनका सपना है कि वह चीन को भारत से मोबाइल निर्यात करें। कंपनी ने अपने मोबाइल फोन डिवेलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग परिचालन को बढ़ाने के लिए अगले पांच साल के दौरान 800 करोड़ रुपये निवेश की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, ‘हम चीन के अपने कारखाने से कुछ मोबाइल फोनों का निर्यात दुनियाभर में करते रहे हैं, यह काम अब भारत से किया जाएगा।’ भारत में लॉकडाउन अवधि के दौरान लावा ने अपनी निर्यात मांग को चीन से पूरा किया। राय ने कहा, ‘मेरा सपना है कि चीन को मोबाइल उपकरण निर्यात किए जाएं। भारतीय कंपनियां मोबाइल चार्जर पहले ही चीन को निर्यात कर रही हैं। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना से हमारी स्थिति में सुधार आएगा। इसलिए अब पूरा कारोबार भारत से ही किया जाएगा।’