धूमधाम से मनाई गई महाराज अग्रेसन जयंती
हुए विविध आयोजन
Syed Javed Ali
मंडला - रविवार को अग्रसेन जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह अग्रवाल समाज द्वारा वाहन रैली निकाली गई। इसी के साथ शाम को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अग्रकुल प्रवर्तक नरेश अग्रवंश शिरोमणी अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पिछले दिनों से विविध आयोजन शुरू कर दिए गए थे। बच्चों ने 100 मीटर दौड़ गिलास दौड़, 200 मीटर दौड़, स्लो साइकिल, चित्रकला, सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। महिलाओं की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लिफाफा सजाओं, फल एवं सब्जी द्वारा रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। मां नर्मदा की महाआरती एवं दीपदान रपटा घाट में हुआ। स्कूल पहेली, स्लो बाइक श्री अग्रसेन मेला के साथ मैजिक शो का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल समाज के ही बिलासपुर के महान जादूगर इंजी. राम प्रताप अग्रवाल के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। 28 सितंबर को बच्चों के नृत्य विविध वेशभूषा एवं गरबा के कार्यक्रम के पश्चात सामाजिक स्नेह भोज हुआ।
निकाली गई भव्य शोभायात्रा -
मुख्य कार्यक्रम जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह 10 बजे वाहन रैली निकाली गई. वहं शाम 4 बजे महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग शामिल हुए। जिसका समापन श्री अग्रसेन चौक में महाराज जी की महाआरती के बाद किया गया। इस संपूर्ण आयोजन में अग्रसेन समाज के सरपंच सुनील अग्रवाल, उपसरपंच अरूण अग्रवाल, पंच सीताराम, आशीष अग्रवाल, महिला पंच में मालती अग्रवाल, मधुमति अग्रवाल, नवयुवक मंडल मधुर अग्रवाल उपाध्यक्ष अभय अग्रवाल, आभाष अग्रवाल, परिवेश बंसल, मानस गोयल, प्रशांत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आशुत¨ष अग्रवाल सहित अन्य समाज के वरिष्ठजनों का सहयोग रहा।