बाल गृह पहुँचकर बच्चों से मिली कलेक्टर

बाल गृह पहुँचकर बच्चों से मिली कलेक्टर

बाल गृह पहुँचकर बच्चों से मिली कलेक्टर

बच्चों को बांटी चॉकलेट, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

mandla-collector-met-children-after-reaching-childs-home Syed Javed Ali मण्डला - कलेक्टर हर्षिका सिंह मुख्यालय स्थित आदर्श बालगृह पहुंचकर बच्चों से मिली। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी रूचि, पढ़ाई, पसंदीदा विषय आदि के बारे में पूछा। श्रीमती सिंह ने बच्चों से खाने तथा स्वास्थ्य संबंधी सवाल भी किए। उन्होंने बालगृह के स्टॉफ से बालगृह के संचालन एवं प्रबंधन के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराऐं। mandla-collector-met-children-after-reaching-childs-home कलेक्टर ने बालगृह से बच्चों को दत्तक ग्रहण करने की प्रक्रिया तथा उनके पुर्नवास के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने बालगृह परिसर में साफ-सफाई, पीने के पानी, बच्चों का अध्ययन एवं शयन कक्ष, लायब्रेरी, किचन तथा शौचालय आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं से संतोष जताया। श्रीमती सिंह ने बच्चों के लिए कम्प्यूटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऑनलाईन शिक्षा एवं मोटीवेशनल जानकारी दें। उन्होंने बालगृह परिसर में बारिश के पूर्व प्रत्येक बच्चों से अपने नाम का एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की बात कही। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्वेता तड़वे, बालगृह संचालक अब्दुल गनी खान, बालगृह अधीक्षक अकील अहमद खान, बालगृह कौंसलर प्रीति श्रीवास, अरीबा खान सहित बालगृह के संबंधित अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।