khemraj mourya
शिवपुरी। अमोलपठा चौकी अंतर्गत थरखेड़ा खदान पर बीती रात वन टीम पर अवैध उत्खनन कर्ताओं ने हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस को प्रथम दृष्टि में यह घटना संदिग्ध प्रतीत हुई जिस कारण पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी रेंजर सुरेंद्र तिवारी दलबल के साथ खदान पर औचक कार्यवाही करने के लिए पहुंचे। वनकर्मियों के अनुसार उन्हें खदान पर अवैध उत्खनन होते तो नहीं मिला, लेकिन वहां छुपकर बैठे अज्ञात लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि अवैध उत्खननकर्ताओं को पहले से ही छापामार कार्यवाही की सूचना थी। अर्थात वन विभाग के ही कुछ लोग खनन माफियाओं से मिले हो सकते हैं।