नानी बनने की ख़ुशी में मंत्री इमरती देवी ने किया डांस!

नानी बनने की ख़ुशी में मंत्री इमरती देवी ने किया डांस!
ग्वालियर। सिंधिया समर्थक महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी सिंधिया से जुड़े उनके बयानों को लेकर देश प्रदेश में चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे फिल्म 'करण अर्जुन' के गाने 'मुझको राणा जी माफ़ करना' पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो किसी शादी समारोह में शूट किया गया है । बताया जा रहा है कि मंत्री इमरती देवी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल हुई थी जहाँ लोगों की डिमांड पर उन्होंने ये डांस किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल खूब वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने अपनी मंत्री इमरती देवी के इस डांस वीडियो पर बीजेपी के तंज का जवाब देते हुए कहा है कि किसी के डांस करने में क्या बुराई है जानकारी के अनुसार, यह वीडियो डबरा विधानसभा क्षेत्र के एक शादी समारोह का बताया जा रहा है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे इमरती देवी मुझको राणाजी माफ करना गाने पर डांस कर रही हैं मंत्री इमरती देवी ने मीडिया को खुद आयोजन की वजह बताई। उन्होंने बताया कि 30 नवम्बर को वो नानी बन गई है उनकी बेटी ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसकी ख़ुशी में वे ये सब कर रही हैं । मंत्री इमरती देवी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट डालकर कहा बेटी जीवन का आधार है, बेटी के जन्म पर में खुशियां मनाएं और मिठाई बांटे। बहरहाल कोई भले ही वायरल वीडियो पर कमेन्ट करे या मंत्री को ट्रोल करे लेकिन अपने सहज और सरल देसी अंदाज के लिए जानी जाने वाली कमलनाथ की सिंधिया समर्थक मंत्री का अपना अलग ही अंदाज है। जिसे वो दिखाने पर चूकती नहीं हैं।