देश की जनता की भलाई और विकास के लिए काम कर रही मोदी सरकार - संपतिया उइके

देश की जनता की भलाई और विकास के लिए काम कर रही मोदी सरकार - संपतिया उइके

देश की जनता की भलाई और विकास के लिए काम कर रही मोदी सरकार - संपतिया उइके

राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके ने पत्रकारवार्ता में मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया

modi-government-working-for-the-betterment-and-development-of-the-people-of-the-country-sampatiya-uikey मण्डला - देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर देश की जनता की भावनाओं का सम्मान बढ़ाया है। धारा 370 को हटाने का कानून, नागरिकता संशोधन कानून बनाया, तीन तलाक विरोधी कानून को पास कराया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। आतंकवाद के खिलाफ नया कानून सैन्य शक्ति को मजबूत करना और नयी विदेश नीति बनाकर राष्ट्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उक्त आशय के उदगार राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उइके ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। modi-government-working-for-the-betterment-and-development-of-the-people-of-the-country-sampatiya-uikey श्रीमती उइके ने मोदी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्थिक सुधारों से अर्थव्यवस्था को गति मिली है। कोरोना संकट काल में सबके कल्याण के चिंता कर मोदी जी ने लॉकडाउन के साथ ही 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की। 8.19 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि दिये। कोरोना से लड़ाई में शामिल 22 लाख अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं जिसमें डॉक्टर, नर्स, स्वास्थयकर्मियों आदि के लिए 50 लाख की बीमा राशि का प्रावधान किया। देश के 80 करोड़ गरीबों तक मुफ्त में चावल, गेहूं, दाल भिजवाने का प्रावधान किया। उज्जवला गैस उपभोक्ताओं के खाते में प्रतिमाह गैस सिलेण्डर भरवाने हेतु राशि भेजी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों विकलांगों विधवाओं और जन-धन खाताधारक के खातों में 1 हजार रूपये भेजकर राहत भरी मदद पहुंचाई है। श्रीमति उइके ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प को पूरा करने के लिए हम एक अभियान के माध्यम से जनता तक पहुंचेंगे ताकि क्षेत्र के युवा केन्द्र सरकार की योजना का लाभ लेकर अपना रोजगार स्थापित कर सकेंगे। गांव, कृषि और श्रम आधारित अर्थव्यवस्था को विकास की दिशा में आत्मनिर्भर भारत के प्रावधान से जोड़कर रोजगार की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वदेशी और स्वावलंबन का नारा देते हुए देश की आत्मा को जगाया है। हमें महात्मागांधी जी के स्वदेशी आंदोलन के संकल्प को पूरा करने की दिशा में लोकल के लिए वोकल कहकर स्थानीय उद्ययमों को बढ़ावा देना है। modi-government-working-for-the-betterment-and-development-of-the-people-of-the-country-sampatiya-uikey पत्रकारवार्ता में राज्यसभा सांसद ने कहा कि मण्डला जिले में प्रदेश की शिवराज सरकार और भाजपा के संगठन के समन्वय से हजारों की संख्या में विभिन्न राज्यों से मजदूरों एवं छात्र-छात्राओं को ट्रेन एवं बस से मुफ्त में मण्डला लाया गया। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं को मण्डला जिला प्रशासन ने मूर्त रूप प्रदान करते हुए गांव में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करते हुए मजदूरी का नियमित भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन स्वास्थय विभाग का अमला निरंतर कोरोना संकट के दौर में जनता के सेवा में तत्पर रहा है। भाजपा के अटल करूणा केन्द्र के माध्यम से पिछले 2 माह से सेवा के कार्य नियमित किये जा रह हैं। मण्डला जिले की मीडियाकर्मियों ने प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर हर छोटी बड़ी घटनाओं और जन समस्याओं के समाधान कराने में अपनी अहम भूमिका निभाने में श्रेष्ठ योगदान दिया है। इस अवसर पर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाले जिले के पत्रकार गणों का सम्मान पत्र भेंट किया गया। पत्रकारवार्ता में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, कार्यालय मंत्री थामन बरमैया, नगर अध्यक्ष अनुराग चौरसिया उपस्थित थे।