Moto G7 भारत में 25 मार्च को होगा लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Lenovo के मालिकाना हक वाली कंपनी Motorola भारत में 25 मार्च को अपने नए स्मार्टफोन Moto G7 से पर्दा उठाएगी। कंपनी अब तक इस स्मार्टफोन के कई टीजर विडियो जारी कर चुकी है, जिससे फोन के फीचर्स के बारे में पता चलता है। Moto G7 Power के बाद अब जल्द लॉन्च होने वाले Moto G7 में 6.24 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी जैसी कई खूबियां हैं। जानें फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत...
Moto G7 स्पेसिफिकेशन
Moto G7 स्मार्टफोन में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ मैक्स विजन एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080x2270 पिक्सल है। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ड्यूल सिम वाले इस फोन में 3000 एमएएच बैटरी है जो 15W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।
Time to put your game face on coz the power packed #motog7 is coming soon! Share a screenshot of your favourite game using #gamingmatterstoyou to win the #motog7, packed with a powerful processor! T&C apply- https://t.co/22CVVO4u1j pic.twitter.com/b3tLbKHwv8
— Motorola India (@motorolaindia) 20 March 2019
बात की जाए कैमरे की तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4g volte, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
Moto G7 की भारत में क्या हो सकती है कीमत
कंपनी ने पिछले महीने ब्राजील में आयोजित एक इवेंट में Moto G7 लॉन्च किया गया था, जहां इसकी कीमत 299 डॉलर (करीब 20,700 रुपये) रखी गई थी। कंपनी ने भारत में इसकी कीमत की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है, लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इसे यहां करीब 20,000 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।
bhavtarini.com@gmail.com 
