उद्घाटन मैच में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब ने बॉयज पदमी को शिकस्त

उद्घाटन मैच में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब ने बॉयज पदमी को शिकस्त

उद्घाटन मैच में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब ने बॉयज पदमी को शिकस्त

विवेकानंद ओपन लीग जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

narmada-sports-club-defeats-padmi-boys-in-inaugural-match Syed Javed Ali मंडला - गुरुवार को स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में रामकृष्ण सेवाश्रम फुटबॉल आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित विवेकानंद ओपन लीग जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला के मुख्यातिथ्य और पुलिस अधीक्षक आर आर एस परिहार की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा शुक्ला ने आयोजन समिति को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन में रहते हुए बेहतर प्रदर्शन करने की नसीहत दी। अध्यक्षीय उद्बोदन देते हुए पुलिस अधीक्षक आर आर एस परिहार ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से फुटबॉल खिलाडियों को अपना खेल कौशल दिखने का मौका मिलेगा। फुटबॉल के अनुकूल मौसम में हो रही प्रतियोगिता में खिलाडी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजकों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब और पदमी बॉयज पदमी के बीच खेला गया। इस मैच में नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब ने पद्मी बॉयज पदमी की टीम को 2 के मुकाबले 6 गोल से शिकस्त दी। शुक्रवार को पहला मैच दोपहर 3 बजे खेल युवक कल्याण विभाग बॉयज और रिवर साइड यूनाइटेड क्लब मोहगांव व दूसरा मैच शाम 04 : 30 बजे महिष्मति बॉयज मंडला और आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब मंडला के बीच खेला जायेगा। इस प्रतियोगिता में मोहगांव, सेमरखपा, पदमी, नैनपुर, धनोरा, आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया, खेल युवक कल्याण विभाग, महिष्मति स्पोर्ट्स क्लब मंडला की टीम भाग ले रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ खिलाडी सैयद कमर अली, जान पद पंचायत के उपाध्यक्ष अभिनव चौरसिया, पार्षद प्रह्लाद सोनी व बसंत चौधरी, वरिष्ठ खिलाडी शैलेश दुबे, असगर अली, अशोक तोमर, कुलदीप कछवाहा, प्रफुल्ल तिवारी सहित बड़ी संक्षा में खेल प्रेमी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता के आयोजन में पंकज उसराठे, मुजबी हसन, प्रथम चौकसे, प्रकाश नंदा, विनय वरदानी, जुनैद खान आदि उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाहन कर रहे है। रामकृष्ण सेवाश्रम फुटबॉल आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों से अनुरोध है कि महात्मा गांधी स्टेडियम पहुचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।