नर्मदा स्पोर्ट्स मंडला ने नैनपुर बॉयज को 1/0 से दी मात

नर्मदा स्पोर्ट्स मंडला ने नैनपुर बॉयज को 1/0 से दी मात

नर्मदा स्पोर्ट्स मंडला ने नैनपुर बॉयज को 1/0 से दी मात

महात्मा गाँधी स्टेडियम में खेली जा रही विवेकानंद ओपन लीग जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता

narmada-sports-mandla-defeated-nainpur-boys-by-1-0 Syed Javed Ali मंडला - रामकृष्ण सेवाश्रम फुटबॉल आयोजन समिति के तत्वावधान में स्थानीय महात्मा गाँधी स्टेडियम में खेली जा रही विवेकानंद ओपन लीग जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को भारी बारिश की वजह से केवल 1 ही मैच खेला गया। यह मैच नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब, मंडला और नैनपुर बॉयज के बीच खेला गया। यह काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला रहा। इस कांटे के मुकाबले में नर्मदा स्पोर्ट्स के प्रथम चोकसे ने मैदानी गोल दागते हुए अपने टीम को 1 गोल की बढ़त दिला दी। इसके बाद कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी और प्रथम चौकसे का गोल ही निर्णायक गोल साबित हुआ। यह मैच तेज बरसते पानी में खेला गया। एक समय तो फूटबाल मैदान में तैरती नज़र आई लेकिन खिलाड़ियों ने हौसला नहीं खोया।   narmada-sports-mandla-defeated-nainpur-boys-by-1-0 मैच के पहले दोनों खिलाड़ियों से अतिथियों का परिचय कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाडी मतीन खान, सलीम खान, रेडक्रॉस सोसाइटी मंडला से आशीष ज्योतिषी, प्रासन्न सराफ, विवेक अग्निहोत्री, नीरज अगवाल , वरिष्ठ छायाकार संतोष तिवारी, उमेश मिश्रा, वरिष्ठ खिलाडी समीर बाजपेई, बंटी भाग़रे, रूपेश असरानी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। narmada-sports-mandla-defeated-nainpur-boys-by-1-0 मंगलवार को महिष्मति स्पोर्ट्स क्लब, मंडला और खेल एवं युवक कल्याण विभाग बॉयज, मंडला के बीच पहला मुकाबला खेला जायेगा। मंगलवार का दूसरा मुकाबला आरएससी धनोरा और नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब, मंडला के बीच होगा।  इस प्रतियोगिता के आयोजन में पंकज उसराठे, आरिफ़ खान, अभिषेक यादव, मुजबी हसन, प्रथम चौकसे, प्रकाश नंदा, राजा मिश्रा, विनय वरदानी, जुनैद खान आदि उल्लेखनीय भूमिका का निर्वाहन कर रहे है। रामकृष्ण सेवाश्रम फुटबॉल आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।