brijesh parmar
नागदा । लैंक्सेस के ४५ वर्षीय नीलंजन बनर्जी भारत के लिये नये कंट्री रिप्रजेंटेटिव और प्रबंध निदेशक होंगे। उनका कार्यकाल १ सितंबर २०१८ से प्रभावी होगा। श्री बनर्जी भारत में ऐडवांस्ड इंडस्ट्रीयल इंटरमीडिएट्स बिजनेस यूनिट (बीयू एआइआइ) के हेड के रूप में अपने वर्तमान कार्य के साथ इन कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे। वह वर्ष २००६ में लैंक्सेस से जुड़े थे। उनकी नियुक्ति भारत पूर्व बेसिक केमिकल बिजनेस यूनिट एवं सैलटिगो बिजनेस यूनिट के हेड के रूप में की गई थी।
[caption id="attachment_6" align="alignnone" width="300"]

bhavtarini[/caption]
श्री बनर्जी ५६ वर्षीय जैक्वेज पेरेज की जगह लेंगे। श्री पेरेज को लैंक्सेस होल्डिंग यूके अनलिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और यूनाइटेड किंगडम में लैंक्सेस के कंट्री रिप्रजेंटेटिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फ्रांस में जन्मे पेरेज वर्ष २०१३ से लैंक्सेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) के पद पर भी कार्यरत हैं।
लैंक्सेस एजी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य रेनियर वैन रोसेल ने इस बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘समूचे बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की ओर से मैं जैक्वेज पेरेज और नीलंजन बनर्जी दोनों का ही उनके उत्कृष्ट कार्य और बेमिसाल योगदान के लिये शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। मैं उनकी नई भूमिकाओं में उनकी कामयाबी के लिये शुभकमानायें भी देना चाहूंगा।‘‘
भारत में लैंक्सेस
लैंक्सेस इंडिया का गठन भारत में २० फरवरी २००४ को किया गया था और इसका प्रतिनिधित्व इसके सभी १२ बिजनेस यूनिट्स में किया जाता है। इसका परिचालन ठाणे में इसके पंजीकृत कार्यालय द्वारा किया जाता है और नई दिल्ली एवं चेन्नई में इसके सेल्स ऑफिसेज हैं। इसके परिचालनों में लगभग १००० कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी के अपने पांच बिजनेस यूनिट्स के लिये भारत में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज भी हैं। मैन्युफैक्चरिंग साइट्स मध्य प्रदेश के नागदा और गुजरात के झागड़िया में स्थित हैं। बिजनेस यूनिट्स लिक्विड प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजीज़ (आयन एक्सचेंज रेसिन्स) हाइ परफॉर्मेंस मैटेरियल्स (हाइ टेक प्लास्टिक्स), मैटेरियल प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स (बायोसाइड्स) और रेनकेमी (पॉलीमर बाउंड रबर केमिकल्स एवं रिलीज एजेंट्स) के लिये प्रोडक्शन फैसिलिटीज झागड़िया में परिचालित हैं। बिजनेस यूनिट ऐडवांस्ड इंडस्ट्रीयल इंटरमीडिएट्स के प्रोडक्शन फैसिलिटीज नागदा और झागड़िया दोनों जगह हैं। लैंक्सेस ने भारत में विगत वर्षों के दौरान ग्रीनफील्ड इन्वेस्टमेंट्स, अधिग्रहण और परिसंपत्तियों के अपग्रेडेशन में उल्लेखनीय राशि का निवेश किया है, जो भारतीय रसायन उद्योग के सामथ्र्य की पुष्टि करते हैं।