पलाश कछवाहा बने अंडर 19 बॉयज सिंगल्स चैंपियन 

पलाश कछवाहा बने अंडर 19 बॉयज सिंगल्स चैंपियन 

पलाश कछवाहा बने अंडर 19 बॉयज सिंगल्स चैंपियन

यशी राय बनी अंडर 17 गर्ल्स चैंपियन 

अंडर 9 बॉयज सिंगल्स के विजेता बने गर्व खरबंदा 

42वी जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न 

palash-kachwaha-become-under-19-boys-singles-champion
Syed Javed Ali
मंडला - जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 42वी जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ। ऑडिटोरियम में खेली गई इस प्रतियोगिता का समापन मंडला तहसीलदार अनिल जैन के मुख्य आतिथ्य, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश बाघमारे की अध्यक्षता और जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र ठाकुर के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। अतिथियों ने विजेता - उपविजेता खिलाडियों को शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने बैडमिंटन खेल के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए एसोसिएशन को बधाई भी दी। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव चंद्रेश खरे ने बताया कि मध्य प्रदेश में मंडला ही एक मात्र ऐसा जिला है जहां 42 वर्षो से लगातार जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा इंडियन बैडमिंटन लीग की तर्ज पर मंडला में मंडला बैडमिंटन लीग का भी आयोजन किया जाता है। इस तरह का आयोजन पूरे प्रदेश में शायद ही किसी जिले में होता हो। एसोसिएशन द्वारा समय - समय पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी भी सफलता पूर्वक की जा चुकी है। भविष्य में भी बैडमिंटन के विस्तार के लिए एसोसिएशन द्वारा विभिन्न आयोजन किए जायेगे जायेगे।
palash-kachwaha-become-under-19-boys-singles-champion
42वी जिला स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 9, अंडर 11, अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17  और अंडर 19 वर्ग के बालक - बालिकाओं ने हिस्सा लिया। 9 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक वर्ग के एकल मुकाबले में गर्व खरबंदा विजेता रहे। इस वर्ग में श्रेया सीरवानी उपविजेता रहे। 11 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एकल मुकाबले में रुद्रांश जैन विजेता और गर्व खरबंदा उपविजेता रहे। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एकल मुकाबले में लक्ष्य जैन विजेता और हर्षवर्धन ब्रजपुरिया उपविजेता रहे। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालिका एकल मुकाबले में आकृति सिंगौर विजेता और दिव्यांशी रावत उपविजेता रही। 13 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक युगल मुकाबले में हर्षवर्धन ब्रजपुरिया व लक्ष्य जैन की जोड़ी ने फाइनल में गर्व खरबंदा व दिव्यांक श्रीवास्तव की जोड़ी को हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।
palash-kachwaha-become-under-19-boys-singles-champion
15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बॉयज सिंगल्स में साहिल कछवाहा विजेता और हर्षवर्धन ब्रजपुरिया उपविजेता रहे। 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के गर्ल्स सिंगल्स में आकृति सिंगौर विजेता और अनुष्का पटैल उपविजेता रही। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बॉयज सिंगल्स में कुशाग्र चौबे विजेता रहे। इस वर्ग में लवीश भिरयानी उपविजेता रहे। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के गर्ल्स सिंगल्स में यशी राय विजेता और पलक सिंह उपविजेता रही। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के बॉयज डबल में लवीश भिरयानी व शुभांशु सोनकेसरी ने खिताबी मुकाबले में कुशाग्र चौबे व अनुराग कछवाहा को शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की। 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के गर्ल्स डबल्स फाइनल में श्रुति ब्रजपुरिया व यशी राय की जोड़ी ने वाणी श्रीवास्तव व निहारिका सियाम की जोड़ी को मात देकर गर्ल्स डबल्स के खिताब पर कब्ज़ा किया।
palash-kachwaha-become-under-19-boys-singles-champion
19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बॉयज सिंगल्स के फाइनल में पलाश कछवाहा और कुशाग्र चौबे के बीच मुकाबला हुआ। इस फाइनल मुकाबले में पलाश कछवाहा ने कुशाग्र चौबे को मात देकर विजयश्री हासिल की। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बॉयज डबल्स मुकाबले में लवीश भिरयानी व पलाश श्रीवास की जोड़ी ने यश भांगरे व श्रीकांत सोनी को मात देकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। इस दौरान डॉ. सुनील यादव, प्रशांत ठाकुर, प्रदीप खरबंदा, पुरषोत्तम अग्रवाल सहित जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्य व खेल प्रेमी उपस्थित थे।