प्रदीप खरबंदा बने नगर मण्डलम अध्यक्ष
राजेश कछवाहा नगर प्रभारी नियुक्त
Syed Javed Ali
मण्डला - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय सिंह परिहार ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये नगर मण्डलम मण्डला अध्यक्ष प्रदीप खरबंदा एवं नगर प्रभारी मण्डला राजेश कछवाहा को नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी सशक्त होगी और लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल करेगी । इनकी नियुक्ति पर बिछिया विधायक नारायण पट्टा, निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, पूर्व विधायक संजीव उईके, पूर्व मंत्री देवेन्द्र तेकाम, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, ब्लाक अध्यक्ष अमित शुक्ला, राकेश तिवारी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, दीपेश बाजपेयी, जयेन्द्र चौधरी, किशोर कछवाहा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, अयूब खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव चौरसिया, एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रागनी परते, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटैल, सतीश झरिया, महाकौशल किसान कांग्रेस इंटक महेन्द्र चंद्रौल, हमराज अख्तर, दीपक सोनी, खुब्बीलाल नायक, शाका यादव, राजा मरावी, श्रीमति ज्योति बाजपेयी, अशोक कछवाहा, श्रीमति राधा गुप्ता, मनीषा ठाकुर, सुमन श्रीवास, नफीस मंसूरी, नंदू भाईजान, शेख अतीख, मुकेश कछवाहा, चन्द्रमोहन सराफ, सुभाष नामदेव, प्रशांत मोदी, गणेश पटैल सहित कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया ।