6वीं मंडला बैडमिंटन लीग की चैंपियन बनी "सॉफ्ट शटलर्स"

6वीं मंडला बैडमिंटन लीग की चैंपियन बनी "सॉफ्ट शटलर्स"

6वीं मंडला बैडमिंटन लीग की चैंपियन बनी "सॉफ्ट शटलर्स"

फाइनल में बंजर स्क्वाड्स को दी 5 - 3 से शिकस्त

soft-shuttlers-becomes-the-champion-of-6th-mandala-badminton-league-champion
Syed Javed Ali
मंडला - रविवार को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 6वीं मंडला बैडमिंटन लीग का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल बंजर स्क्वाड्स और सॉफ्ट शटलर्स के बीच हुआ। इसमें सॉफ्ट शटलर्स ने बंजर स्क्वाड्स  को 5 - 3 से शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की। समापन अवसर पर निवास विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुजान सिंह रावत ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी मौजूद थे।
soft-shuttlers-becomes-the-champion-of-6th-mandala-badminton-league-champion
छठवीं मंडला बैडमिंटन लीग का फाइनल बंजर स्क्वाड्स और सॉफ्ट शटलर्स के बीच हुआ। फाइनल के पहले मुकाबले में सॉफ्ट शटलर्स की प्रदीप शिवहरे और शैलेंद्र मिश्रा की जोड़ी का मुकाबला बंजर स्क्वाड्स के अजय सीरवानी और अमन तपा से हुआ। इस मैच में प्रदीप व शैलू की जोड़ी ने अजय व अमन को परास्त कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। दूसरा मैच जो की सिंगल्स मुकाबला था, इसमें बंजर स्क्वाड्स के यश भांगरे ने अंकित वीरानी को हराकर स्कोर बराबरी पर ला दिया।  तीसरा मैच बंजर स्क्वाड्स के डॉक्टर सुनील यादव और विकास की जोड़ी के सामने सॉफ्ट शटलर्स के संकल्प दुबे और शुभांशु केसरी थे। इस मैच में सॉफ्ट शटलर्स ने बंजर स्क्वाड्स को हराकर एक बार फिर अपनी बढ़त बना ली।  चौथा मुकाबला बंजर स्क्वाड्स के अमित सिहारे व अजय सीरवानी की जोड़ी का मुकाबला शुभम खरबंदा व चंद्रेश खरे से था। इस मैच में अमित और अजय की जोड़ी ने जीत हासिल कर अपनी टीम को फिर बराबरी पर ला दिया। पांचवा मैच बंजर स्क्वाड्स के हरिओम श्रीवास्तव व अनुज जैन की जोड़ी के सामने सॉफ्ट शटलर्स के शुभांशु सोनकेसरी व इमरान अली थे। इस मैच में शुभांशु व इमरान की जोड़ी ने हरिओम व अनुज को शिकस्त देकर अपनी टीम को फिर 3 - 2 से आगे कर दिया। छठवें मुकाबले में बंजर स्क्वाड्स के यश भांगरे व अमित सिहारे का मुकाबला अंकित विरानी और शुभम खरबंदा से हुआ। इस मैच में सॉफ्ट शटलर्स को हार का सामना करना पड़ा और एक बार फिर दोनों ही टीमें 3 - 3 मैच जीतकर बराबरी पर आ गई।  सातवें मैच में बंजर स्क्वाड्स के अमन तपा व हरिओम श्रीवास्तव की जोड़ी के सामने सॉफ्ट शटलर्स के प्रदीप शिवहरे व संकल्प दुबे की जुडी थी। इस मैच में प्रदीप व संकल्प ने अमन व हरिओम को शिकस्त देकर अपनी बढ़त बना ली। आठवां मैच निर्णायक साबित हुआ जिसमें सॉफ्ट शटलर्स के मानस चौरसिया व इमरान अली की जोड़ी ने बंजर स्क्वाड्स के प्रशांत ठाकुर व  अनुज जैन को शिकस्त देकर अपनी टीम को छठवीं मंडला बैडमिंटन लीग का चैंपियन बनवा दिया। फाइनल में बंजर स्क्वाड्स की टीम 3 मैच ही जीत सकी जबकि सॉफ्ट शटलर्स ने 5 मैच जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
soft-shuttlers-becomes-the-champion-of-6th-mandala-badminton-league-champion
हर तरह की मदद के लिए तैयार - डॉ. अशोक मर्सकोले
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि निवास विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि मंडला में खेल गतिविधियां लगातार चलती रहती है। पिछले कई सालों से मैं लगातार देख रहा हूं कि मंडला में बैडमिंटन काफी लोकप्रिय है। विभिन्न वर्ग के लोग इस खेल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने मंडला डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वह हमेशा इस खेल को बढ़ावा देने के लिए मौजूद रहेंगे। बैडमिंटन एसोसिएशन को जब भी उनकी जरूरत होगी वह हर तरह की मदद के लिए तैयार रहेंगे।
soft-shuttlers-becomes-the-champion-of-6th-mandala-badminton-league-champion
पूरे प्रदेश में काफी लोकप्रिय है एमबीएल - सुजान सिंह रावत
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुजान सिंह रावत ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडला में बैडमिंटन को लेकर दीवानगी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मंडला के पहले उनकी पोस्टिंग उज्जैन में थी। उस वक्त उन्हें पता चला था की मंडला में बैडमिंटन लीग का शानदार आयोजन किया जाता है और बाद में मंडला की ही तर्ज पर उज्जैन में भी इस तरह का आयोजन किया जाने लगा। इससे पता चलता है कि यह बैडमिंटन लीग पूरे प्रदेश में काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में उन्होंने जिस खिलाड़ी को एक बार हराया था वह आगे जाकर इंडिया टीम का हिस्सा बना और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंडला में बैडमिंटन को लेकर जो माहौल है उससे यहां के खिलाड़ी भी जल्दी न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि देश की टीम में भी खेलते हुए दिखेंगे।
soft-shuttlers-becomes-the-champion-of-6th-mandala-badminton-league-champion
राष्ट्रगान के साथ शुरु हुआ पुरुस्कार वितरण -
मंडला बैडमिंटन लीग के पुरुस्कार वितरण की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुआ। पुरुस्कार वितरण में एकल जैन को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। अमित तपा द्वारा अपने स्वर्गीय पिता विजय कुमार तपा की स्मृति में उदीयमान खिलाड़ी कुशाग्र चौबे को विशेष रूप से पुरुस्कृत किया गया। बी प्लस डबल्स में बेस्ट जोड़ी का किताब संकल्प दुबे और शुभांशु सोनकेसरी की जोड़ी को मिला। ए बी प्लस फर्स्ट डबल्स में बेस्ट जोड़ी का पुरस्कार चंद्रेश खरे व शुभांशु सोन केसरी की जोड़ी को प्रदान किया गया। ए बी प्लस सेकंड डबल्स बेस्ट जोड़ी का पुरस्कार अमन तपा व हरिओम श्रीवास्तव को मिला। ए प्लस ए डबल्स में बेस्ट जोड़ी का किताब अमित सिहारे व अजय सीरवानी ने हासिल किया। बेस्ट जोड़ी इन ए प्लस डबल्स का खिताब अमित सिहारे व यश भांगरे की जोड़ी को प्रदान किया गया। बेस्ट सिंगल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार यस भांगरे ने हासिल किया। बेहतरीन उदीयमान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए अविनाश गोयल द्वारा शुभांशु सोन केसरी, कुशाग्र चौबे और यश भांगरे को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
ये रहे मंच पर उपस्थित -
समापन अवसर पर मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट आलोक खरया, मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सह सचिव चंद्रेश खरे, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप खरबंदा, वरिष्ठ खिलाड़ी पुरुषोत्तम अग्रवाल, पर्यावरणविद व समाज सेविका श्रीमती सरिता अग्निहोत्री व डॉक्टर सुनील यादव मंच पर उपस्थित थे।
इनका रहा उल्लेखनीय योगदान -
इस मंडला बैडमिंटन लीग को सफल बनाने में चंद्रेश खरे, अरविंद साहू, निलेश राय, एडवोकेट आनंद राय, एडवोकेट  मनोज फागवानी, डॉक्टर सुनील यादव, साकेत मोदी, संकल्प दुबे, सौरव खरबंदा, अमित सिहारे, अमृतपाल सिंह, संदीप सिंह, सुदीप चौरसिया, अजय सिरवानी, भावेश गोहिल, शैलेंद्र मिश्रा, अशरफ अली, राघवेंद्र उपाध्याय, अंचल सिहारे, अविनाश पॉपुलर जैन, जतिन बेदी, मानस चौरसिया, अनुज जैन, विकास जैन, अमोद श्रीवास आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।