मुंबई, परिणीति चोपड़ा जो की जल्द ही साइना नेहवाल की बायोपिक में साइना नेहवाल का किरदार निभाती नज़र आने वाली है, उन्हें एक बेहद प्यारा सरप्राइज अपने सेट पर मिला| क्यूंकि परिणीति अपने जन्मदिन पर भी शूटिंग कर रही थी इसी लगन को देखते हुए फिल्म के मेकर्स उनके लिए छोटा सेलिब्रेशन सेट पर ही करने का सोचा| फिल्म के डायरेक्टर अमोल गुप्ते, बाकी कलाकारों और क्रू के साथ मिलकर परिणीति के लिए केक मंगवाया |जिस पर परिणीति काफी खुश नज़र आयी और उन्होंने सभी को तेह दिल अपना शुक्रिया अदा किया |

बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जिन्होंने हाल ही में इसी फिल्म की शूटिंग शुरू की है और जो अपना खून पसीना बहा रही है ताकि वे अपने किरदार के साथ इन्साफ कर सके और साइना नेहवाल जैसी बड़ी खिलाड़ी की छवि को बड़े परदे पर ला सके |
साइना नेहवाल की बायोपिक जिसमे परिणीति साइना का किरदार निभा रही है और अमोल गुप्ते डायरेक्ट कर रहे है और ये टी-सीरीज भूषण कुमार और कृष्णा कुमार के प्रोडक्शन में बन रही है |