जीभ काटकर माता बीरासनी को चढाई

surendra tripathi उमरिया. जिले के बिरसिहपुर पाली स्थित माता बिरासिनी मंदिर में सोमवार को रात लगभग 9:30 बजे एक युवती ने माता बिरासिनी की चौखट पर अपनी जीभ काट ली। जानकारी के मुताबिक युवती सुबह 8 बजे से ही मंदिर में बैठी थी, रात को जब दर्शनार्थियों की आवाजाही बंद हुई तभी युवती ने बिरासनी देवी के सामने एक चाकू से जीभ काट ली और वहीं बेहोश हो गई, Tongue to beat mother Birashaniखून और बेहोश युवती को देख कर किसी ने पुलिश को सूचित किया, सूचना मिलते ही पुलिश मौके पर पहुच कर युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहा युवती का उपचार किया गया, पूछताछ करने पर पता चला की युवती पास के ही गाव गिंजरी की है जिसका नाम ईशुमति पिता कन्छेदी बैगा उम्र 20 साल है। पता चलने पर युवती के पिता को पुलिश अस्पताल ले कर आई, पिता से पूछे जाने पर पिता ने बताया की मेरी बेटी हमेशा नार्मल रहती थी उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, उसने ऐसा क्यों किया मुझे कुछ नही मालूम। मंदिर के चौकीदार से देरी से सूचित करने का कारण पूछा गया तो उसने अपनी ड्यूटी मंदिर का पट बंद होने के बाद शुरू होना बताया। खबर ये भी है कि जब ये घटना हुई उस वक़्त मंदिर का पंडा मौके पर था लेकिन लेकिन इस घटना को देखने के बाद मंदिर का पट बन्द कर चला गया। देर से सूचना मिलने की वजह से युवती का खून ज्यादा बह चुका था। वहीं लोगों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही है जब लड़की सुबह से अकेली बैठी थी और रात में भी वहां से नहीं गई तो इसकी सूचना थाने में पहले ही दी जा सकती थी।तो शायद ऐसा नहीं होता।फिलहाल युवती की हालत में मामूली सुधार हुआ है, युवती ने जीभ क्यों काटा ये अभी पता नहीं लग पाया है।