हाइवा, डंपर से रेत का परिवहन बंद हो - संजय सिंह परिहार

हाइवा, डंपर से रेत का परिवहन बंद हो - संजय सिंह परिहार

हाइवा, डंपर से रेत का परिवहन बंद हो - संजय सिंह परिहार

कमलनाथ से चर्चा कर भारी वाहनों को रोकने होगा आंदोलन

transport-of-sand-from-haiva-dumper-should-be-stopped-sanjay-singh-parihar मंडला - मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय सिंह परिहार ने प्रेस के माध्यम से कहा है कि वर्तमान में 2021 में हुए रेत के ठेके में ठेकेदार द्वारा डंपर,हाईवा, दस चका से रेत का परिवहन किया जाएगा। प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तत्कालीन कलेक्टर केके खरे ने आदेश जारी किया था। आदेश दांडिक प्रकरण क्रमांक 02/2011 पारित दिनांक 28 मार्च 2011 आदेश के अंतर्गत धारा 133, 138(2) दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत आदेश पारित किया था कि डंपर हाइवा, दस चका ट्रक के माध्यम से ओवरलोड रेत का परिवहन तत्काल बंद करवा दिया गया था। लेकिन तत्तकालीन रेत ठेकेदारों ने उच्च न्यायालय में भी इसके विरोध में स्थगन मांगा था। किंतु न्यायालय स्थगन इसमें नहीं दिया था। तब से जिले में डंपर,हाइवा,दस चका से रेत परिवहन प्रतिबंधित है। उक्त आदेश तत्कालीन कलेक्टर केके खरे ने आम जनता के हित में निकाला था। क्योंकि उस समय डंपर,हाइवा से लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी। जिसमें सड़क बढ़ गई थी। जिसमें कई ह्दयविदारक घटनाएं हुई और इन घटनाओं के चलते कुछ घटनाओं में तो डंपर में आग तक आक्रोशित भीड़ ने लगा दी थी। सर्वदलीय धरना प्रदर्शन भी हुए थे। जिसके बाद कलेक्टर केके खरे ने जनहित में भारी वाहनों से रेत के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया था। नर्मदा नदी में रेत के अवैध उत्खनन में पोकलेन, जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के द्वारा नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन पर रोक लगाया गया। उसके बाद भी नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन जारी है तथा हाइवा और डंपर भी अपना काम चालू कर दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव संजय सिंह परिहार ने कहा है कि न्यायालय का आदेश सम्मान किया जाए और जिले में इसका पालन कराया जाए। नहीं तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ से चर्चा कर भारी वाहनों को रोकने आगामी समय में आंदोलन किया जाएगा।