फर्जी इंकाउन्टर को लेकर आदिवासी समाज सौपेंगा ज्ञापन

फर्जी इंकाउन्टर को लेकर आदिवासी समाज सौपेंगा ज्ञापन
rafi ahmad ansari बालाघाट। गढी थाना क्षेत्र के बसपहरा के जंगल में पुलिस की गोली से मारे गये छत्तिसगढ के बालसमुद गांव निवासी झामसिंग धुर्वे, पूर्व में नक्सली पुलिस मुठभेंड में मारे गये ग्रामीण और पुलिस के द्वारा नक्सली प्रकरणो में गिरफ्तार किये गये बेकसूर आदिवासीयों के मामले को लेकर आदिवासी विकास परिषद् सहित आदिवासीयों की विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधियों के द्वारा जिला मुख्यालय में आज 15 सितम्बर को बैठक कर जिला प्रशासन को अब तक की हुई घटनाओं की निष्पक्ष जाचं की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे है। आदिवासीयों के इस सम्मेंलन में मंडला,बिछिया,बरघाट,बैहर सहित छत्तीसगढ के कुछ आदिवासी विधायको के शामिल होने की जानकारी मिली है। इस संबध में बैहर क्षेत्र के आदिवासी विधायक संजय उईके ने बताया कि पुलिस-नक्सली मुठभेंड और अन्य मौके पर आदिवासीयों के साथ पुलिस के द्वारा जो ज्यादतियां की गई है उसको लेकर सामाजिक स्तर पर आदिवासी समाज खडा हो गया है। अभी तक इस मामले को राजनीतिक रंग नही दिया गया है समाज स्तर पर ही उठाया जा रहा है। समाज स्तर पर यह भी मांग की जायेगी कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनर्रावृति न हो। झामंसिग धुर्वे की हत्या को लेकर दोषियों के खिलाफ यदि कार्यवाही नही की गई तो आदिवासी समाज सडक से लेकर न्यायालय तक जायेगा।