गौरक्षा के लिए दौडे दो सैंकडा युवक-युवती

गौरक्षा के लिए दौडे दो सैंकडा युवक-युवती
asish malviya अशोकनगर। श्री गोकुल समाज सेवा संस्थान द्वारा गौ माता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मैराथन दौड का आयोजन किया गया। जिसमें करीब दो सैंकडा नवयुवकों और युवतियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। यह मेरा मैराथन दौड सुभाषगंज स्थित रामलीला मंच से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंची जहां पर मैराथन दौड का समापन किया गया।       रविवार सुबह करीब 8 बजे मैराथन दौड की शुरुआत में नपाध्यक्ष सुशीला साहू, पहलवान साहू, पूर्व विधायक लड्डुराम कोरी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज मनोरिया, जितेंद्र कोठारी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड सुभाषगंज से शुरु होकर स्टेशन रोड, गांधी पार्क, मिलन तिराह, विदिशा रोड होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंची जहा पर मैराथन दौड का समापन किया गया। मैराथन दौड में पुरुषों में प्रथम स्थान पर सत्येंद्र सेन, द्वितीय स्थान पर आशीष रघुवंशी एवं तृतीय प्रदीप शाक्य रहे। वहीं महिलाओं में प्रथम भावना सिंह, द्वितीय नैना पटेल एवं तृतीय स्थान पूजा कुशवाह ने प्राप्त किया। दौड के समापन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रथम आने वाले प्रतिभागियोंं को 1100 रूपये और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को श्री गोकुल समाज संस्थान द्वारा प्रतीक चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्य केके शर्मा, पीटीआई प्रहलाद श्रीवास्तव, प्रशिक्षक मुकेश शर्मा, शिक्षक जितेंद्र रघुवंशी, सचिन चौधरी, एचओडी केएन झा, रविंद्र दुबे, गिर्राज यादव, रंजीत यादव, रितेश जैन, बुंदेल सिंह गुर्जर, आनंद मोहन दुबे, बकुल रानी त्रिपाठी, रश्मि अग्रवाल, टीना शर्मा, सुषमा शर्मा, शोभा शर्मा सहित अन्य युवक युवती उपस्थित रहें।