एयरपोर्ट जैसा विकसित होगा उज्जैन का रेलवे स्टेशन

एयरपोर्ट जैसा विकसित होगा उज्जैन का रेलवे स्टेशन
brijesh parmar उज्जैन। आगामी कुछ वर्षों में महाकालेश्वर की नगरी का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसा बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति दे दी है।यहां भी सिंगल प्रवेश रहेगा। इसके लिए देवासगेट पर रेलवे की भूमि पर भवन का निर्माण किया जाएगा।एक्सीलेटर लगाने की तैयारी हो गई है।इसके अलावा उज्जैन में आगर रोड की रेलवे की खाली जमीन पर पश्चिम झोन का रेलवे ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा।इसकी बाउंड्रीवाल के लिए 5 करोड़ रूपए भी जारी हो गए हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उज्जैन में आने वाले साल उज्जैन रेलवे स्टेशन को भी अत्याधुनिक रूप से विकसित किए जाने की योजना है। इसके तहत उज्जैन रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सीलेटर भी लगाये जाएंगे। आगामी सालों में रेलवे का ट्रेनिंग सेंटर शुरू हो जाएगा। दरअसल सांसद प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय के प्रयासों से रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उज्जैन में रेलवे ट्रेनिंग सेंटर की सौगात दी है और इसके लिए बजट में ₹50 करोड़ स्वीकृत किए हैं। शुरुआत में इसके लिए ₹5 करोड़ स्वीकृत भी कर दिए गए हैं। आगर रोड पर अनुपयोगी पड़ी रेलवे की 26 बीघा जमीन पर यह ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें रेलवे के अधिकारियों से लेकर तकनीकी अधिकारी सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय ने इसकी जानकारी दी।इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में पेश किए गए रेल बजट में उज्जैन को मिली नई ट्रेनों की भी जानकारी दी। सांसद के मुताबिक उज्जैन को तीन नई ट्रेनों की सौगात मिली है। इसमें हर बुधवार को चलने वाली इंदौर-पटना-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस का एक फेरा बढ़ाया गया है। अब ये ट्रेन बुधवार के अलावा सोमवार को भी उज्जैन से होकर चलेगी। इसके साथ ही इंदौर से गांधीधाम जाने वाली ट्रेन भी अब उज्जैन से होकर गुजरेगी। पहले ये ट्रेन उज्जैन को बायपास करते हुए गुजर जाती थी लेकिन अब ये उज्जैन से होकर जाएगी।। सांसद के मुताबिक इसके साथ ही इंदौर से उज्जैन होते हुए खजुराहो के लिए जाने वाली एक नई ट्रेन भी जल्द शुरू होने वाली है जो खजुराहो के लिए सीधे होगी।उनके मुताबिक इसके अलावा रेल बजट में अन्य कई घोषणाएं की गई हैं जिनका उज्जैन को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा उज्जैन फतेहाबाद ब्रॉड गेज लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है। रेलवे के अधिकारियों के साथ वे खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यह काम निर्धारित समयावधि से पहले पूरा कर लिया जाएगा।