रोटरी प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर ने दी सेनेटरी पेड मशीन

रोटरी प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर ने दी सेनेटरी पेड मशीन

रोटरी प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर ने दी सेनेटरी पेड मशीन

सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए सत्यता को जानने के लिए कलेक्टर ने  छात्राओं को किया प्रेरित

under-the-rotary-project-the-collector-gave-sanitary-pad-machine Syed Sikandar Ali मण्डला - रोटरी क्लब ऑफ़ मंडला मेकल द्वारा स्वस्थ्य भारत स्वच्छ भारत के तहत अनेक कार्यक्रम किये जा रहे है। इसी कड़ी में शासकीय नवरत्न उत्कृष्ट विद्यालय मंडला की छात्राओं एवं महिला स्टॉफ के लिए मण्डला जिले के नवागत कलेक्टर जगदीश चंद्र जटिया एवं रोटरी सदस्यों के द्वारा सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन दी गई। साथ ही शाला में अध्ययनरत गरीब छात्र छात्राओं को स्वेटर भी वितरित की गई। under-the-rotary-project-the-collector-gave-sanitary-pad-machine सैनेटरी मशीन वितरण कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर एवं अध्यक्ष उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंध समिति जगदीश चंद्र जटिया ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए सत्यता को जानने के लिए प्रेरित किया। वहीं सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के उपयोग के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब मेकल से संजय तिवारी ने सेनेटरी पैड्स वेल्डिंग मशीन एवं गरीब छात्रों के लिए स्वेटर वितरण हेतु कार्यक्रम निर्धारण की जानकारी दी एवं बताया कि नगर की 10 चिन्हित संस्थाओं में यह मशीन प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही आने वाले समय में शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की कन्या शाला में भी रोटरी क्लब मेकल के माध्यम से सेनेटरी पैड मशीन प्रदान की जाएगी। कलेक्टर श्री जटिया के हाथों से सेनेटरी पैड मशीन प्राप्त करते हुए छात्राएं बहुत प्रफ्फुलित दिखी तथा ठंड के मौसम में कलेक्टर महोदय के हाथों से स्वेटर प्राप्त कर छात्राएं बहुत खुश हुई। प्रदाय की गई मशीन के संचालन की प्रक्रिया स रोटेे अजय खोत ने छात्राओं को परिचित कराया। रश्मि बाजपाई ने प्रदत्त मशीन की उपयोगिता से छत्राओं को परिचित कराया। इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यालय प्रांगण का भ्रमण किया तथा आगामी वर्षों में इसके सुदृढ़ीकरण के लिए विधिवत योजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया। संस्था के प्राचार्य धुर्वे ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी रोटेरियन एवं कलेक्टर महोदय के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अखिलेश उपाध्याय ने रोटरी क्लब मंडला मेकल द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक एवं छात्राओं के साथ साथ रोटरी सचिव राकेश अग्रवाल तथा रोटरी क्लब सभी सदस्य उपस्थित थे।