युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के कार्यों की चर्चा पूरे देश में है: मिश्र

होशंगाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडेय युवा संकल्प अभियान के तहत आज होशंगाबाद पहुंचे। होशंगाबाद में विभिन्न मार्गों से होते हुए बाइक रैली निकली, जिसका स्थानीय रहवासियों एवं पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया। बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी की। रैली के पश्चात् आयोजित सम्मेलन में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अभिजात मिश्र शामिल हुए। Yuva Morcha is a discussion of the works of Madhya Pradesh in the whole country: Mishraभारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अभिजात मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश में मध्यप्रदेश के युवाओं की चर्चा लगातार आपके नेतृत्व और अभियानों के कारण बनी हुई है। देश के सभी जनप्रतिनिधियों में भाजपा के जनप्रतिनिधि सर्वाधिक है। हमारा दायित्व है कि इसे हम संभाल कर रखें। जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश की दिशा और दशा दोनों में सकारात्मक परिवर्तन आया है। युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के कार्यों की चर्चा पूरे देश मे है। राज्य सरकार की योजनाएं और सरकारों के जन हितैषी कार्यों का लाभ आमजन को प्राप्त हो इसके लिए युवा मोर्चा का यह संकल्प अभियान है। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडेय ने कहा कि इस युवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रदेश का युवाओं ने यह संकल्प लिया है कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में सिर्फ कमल खिलेगा। प्रदेश की धरती पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लगातार कार्यक्रमों का कीर्तिमान रचा है। हम लगातार प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं को लेकर प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंच रहे हैं, क्योंकि सिर्फ भाजपा का कार्यकर्ता ही सेवा भाव के साथ राजनैतिक क्षेत्र में है। श्री पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी सरकार आने दो हम 10 दिन में परिवर्तन कर देंगे, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आपने 5-10 वर्ष नही बल्कि पूरे 55 वर्ष तक देश मे राज कर देश को लूटने का काम किया। अब देश का नागरिक जागरूक है, देश का युवा अब सच और झूठ को समझ चुका है। देश और प्रदेश का युवा भाजपा के साथ है, युवा मोर्चा के साथ है। कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल, मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रांशु राणे सहित स्थानीय पार्टी एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।