अंबानी परिवार ने खरीदी नई रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज
अंबानी परिवार इस देश के सबसे रईस परिवार में से एक है और ऐसा लगता है कि अंबानी परिवार इन दिनों एसयूवी खरीदने की होड़ में लगा हुआ है। उन्हें 2021 में तीन ऑल-न्यू लग्जरी एसयूवी की डिलीवरी पहले ही ले ली है और अब अंबानी परिवार ने भारत की सबसे महंगी एसयूवी की डिलीवरी ली है।
बता दें कि अंबानी परिवार ने हाल ही में रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज को खरीदा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंबानी परिवार ने अपने गैरेज में तीसरी एसयूवी के तौर रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज को शामिल किया है।
हाल ही में अंबानी की रोल्स रॉयस कलिनन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नई कलिनन को मुंबई में अंबानी के घर एंटिला में पार्क किया गया था। चूंकि इस कार को सड़क के दूसरी ओर से देखा गया था, इसलिए इसे स्पष्ट रूप से देखा नहीं जा सका था।
लेकिन इसकी फ्रंट ग्रिल पर काले क्रोम को देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है है कि रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज वर्जन ही है, बिना किसी कस्टामाइजेशन विकल्प के साथ 8.2 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम की कीमत से शुरू होती है।
bhavtarini.com@gmail.com 