अजीत जोगी की बहू के लिए मायावती मांगेगी वोट, दो अन्य जगहों पर भी होगी आमसभा
रायपुर
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती अपने दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ में हैं. मायावती रविवार को अकलतरा और अंबिकापुर में दो आम सभाओं को संबोधित करेंगी. इससे पहले मायावती जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो अजीत जोगी और घटक दल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. यह बैठक राजधानी रायपुर के निजी होटल में होगी. मायावती अपने घटक दलों के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा की जिताऊ सीटों पर चर्चा कर करेंगी.
मायावती दोपहर करीब एक बजे जांजगीर जिले की अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगी. इस सीट से बसपा की ओर से पूर्व सीएम अजीत जोगी की बहू रिचा जोगी प्रत्याशी हैं. इस सीट से पहले भी बसपा के विधायक रह चुके हैं. हालांकि पूर्व में बसपा के विधायक सौरभ सिंह इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
अकलतरा के अलावा मायावती अंबिकापुर में दो सभाएं लेंगी. एक सभा पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित होंगी. इसके अलावा एक अन्य सभा कला केन्द्र मैदान में आयोजित है. ये दोनों ही इलाके बसपा के वोट बैंक एससी बाहुल्य माना जाता है.
bhavtarini.com@gmail.com 