अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- कमलनाथ थक गए हैं और कोरे वादे कर रहे हैं

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- कमलनाथ थक गए हैं और कोरे वादे कर रहे हैं

छिंदवाड़ा
 भारतीय जनता पार्टी के राषट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नगर के एमपीएल मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस बिन नीति बिन नेता और बिन सिद्वांत की लड़ाई लड़ रही है। जिसमें एक राजा, एक महाराज और एक थका हुआ उद्योगपति है। मैं राहुल बाबा से सवाल पूछना चाहता हूं कि वे मप्र की जनता को यह तो बात दें कि उनका सेनापति आखिर है कौन? अमित शाह ने सभा में मोदी सरकार की 129 योजनाओं का जिक्र करते हुए साढ़े चार सालों का हिसाब दिया। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ से गांधी परिवार की चार पीढ़ियों का हिसाब मांगा कि आखिर उन्होंने प्रदेश के लिए क्या खर्च किया?

अमित शाह ने कहा की दिग्विजय सिंह की बंटाधार सरकार के समय बिजली नहीं आती थी। लोग अंधेरों में भोजन करते समय परेशान हो जाते थे। सड़कों से लेकर स्कूल में शिक्षा तक ठप्प हो चुकी थी। खेतों में फसलें चौपट हो गयी थी। इन सब से थक कर प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार को मौका दिया। कांग्रेस जब 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देती थी उसे बदलकर भाजपा ने पहले 14 किया, फिर 6 किया फिर 2 किया और अब शून्य प्रतिशत ब्याज पर कर्जा दे रही है। 24 घण्टे बिजली मिल रही है। किसानों के लिए सिंचाई का रकबा साढ़े सात लाख हेक्टेयर से बढ़कर 40 लाख हेक्टेयर हो चुका है। सरकार फिर से बनाकर इसे 80 लाख हेक्टेयर तक किया जाएगा।
 
विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए 105 के स्थान पर 314 इंजीनिअर कॉलेज खोले जा चुके हैं। अब उन्हें पढ़ने के लिए बेंगलुर मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। सड़कों का 45000 किमी से बढ़ाकर 95000 किमी जाल बिछाया गया है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय कांग्रेस के समय 14000 थी जिसे 72 हजार रू पर पहुंचाया। 13वें वित्त आयोग की कांग्रेस ने राशि 1 लाख 34 करोड़ दिया था मोदी सरकार ने 14 वे वित्त आयोग की राशि को बढ़ाकर 3 लाख 44 हजार करोड़ दि है। शाह ने कहा, कमलनाथ थक गए हैं, कोरे वादे कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं वे एक यहां एंबेसेडर लेकर आये थे इतने बढ़ी रियासत के मालिक कैसे बन गये?

जिले का विकास प्रदेश की सरकार की देन: वहीं, राकेष सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की जिले में जिस विकास की बात कमलनाथ करते है उसका असली श्रेय प्रदेश की भाजपा सरकार का है। जिले के विकास में भाजपा की प्रदेश सरकार ने समय समय पर सौगातें दी हैं। लेकिन कांग्रेस को यह हजम नहीं होता है।