आईपीपीबी : 5 दिन में खुल गए एक हजार से ज्यादा बैंक खाते
उज्जैन
जिले में 5 स्थानों पर आरंभ किए गए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में 5 दिनों में 1 हजार से अधिक खाते खुल चुके हैं। लोगों में खाते खोलने के प्रति रुझान बढ़ा है। ये खाते जीरो बैलेंस के साथ खोले जा रहे हैं। इसके लिए औपचारिकताएं भी कम हैं। जिले में 1 सितंबर से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाएं मुख्य डाक घर, सिटी उप डाक घर, नानाखेड़ा पोस्ट ऑफिस तथा ग्रामीण क्षेत्र में कागदी कराड़िया और कालूहेड़ा शाखा डाकघर में प्रारंभ की गई है।
पोस्ट बैंक के प्रति लोगों में जबर्दस्त रुझान है। सिर्फ 5 दिन में 1 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने खाते खो हैं। ये खाते सामान्य रूप से आधार कार्ड से खोले जा रहे हैं। पेपरलेस योजना के तहत केवल खाता धारक को अपने हाथ की निशानी थंब मशीन पर देना होती है। अधिकारियों के अनुसार अगले चरण में जिले के कई डाकघरों में सेवाएं आरंभ हो जाएगी। खाते की सूचना मोबाइल पर पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खुलते ही संबंधित ग्राहकों के मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना मिल जाएगी।
उपभोक्ता के पास एनड्रॉइड मोबाइल है तो लेन-देन की सारी जानकारी फोन पर ही मिल जाएगी। पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा डाकघर परिक्षेत्र में अब देश के किसी स्थान का व्यक्ति लेन-देन आसानी से कर सकेगा। खाते खुलने के पश्चात खाता धारक अपने मोबाइल, डीटीएच रिचार्ज, बिजली, पानी, गैस बिल, बीमा प्रिमियम, बैंक लोन किस्तों का भुगतान कर सकेंगे।
5 शाखाओं में सेवाएं
जिले की 5 डाक घर शाखाओं में पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवाएं आरंभ हो चुकी हैं। अब तक 1 हजार से अधिक पोस्ट पेमेंट बैंक खाते खोले जा चुके हैं। - गणेश गोस्वामी, एरिया ऑपरेशन मैनेजर, पोस्ट पेमेंट बैंक
bhavtarini.com@gmail.com 
