आज शेयर बाजार में बढ़ी गिरावट दिखी
मुंबई
आज का दिन शेयर बाजार के लिए गिरावट (share market fall) वाला साबित हुआ है। सुबह के सत्र में 632 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स शाम को 598 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 50,846 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। यानी देखा जाए तो शाम को बंद होने से पहले सेंसेक्स ने काफी रिकवर कर लिया। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 51,256 अंकों का उच्चतम स्तर और 50,539 अंकों का न्यूनतम स्तर छू लिया।
वहीं दूसरी ओर आज सुबह के सत्र में 219 अंकों की गिरावट के साथ खुला निफ्टी शाम को 164 अंकों की गिरावट के साथ 15,080 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी ने 15,202 अंकों का उच्चतम स्तर और 14,980 अंकों का न्यूनतम स्तर छू लिया।
bhavtarini.com@gmail.com 